{"_id":"588f65c64f1c1b313de80fdb","slug":"online-appointment-in-government-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन ले सकेंगे सरकारी अस्पताल में अप्वाइंटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन ले सकेंगे सरकारी अस्पताल में अप्वाइंटमेंट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Jan 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
Online Banking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सबसे बड़े दून अस्पताल में अब डॉक्टरों से जांच कराने के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। अब आप घर बैठे डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। रजिस्ट्रेशन से लेकर बिलिंग तक सब काम ऑनलाइन होगा। प्रयोग सफल रहने पर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में यह सिस्टम लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए अभी मरीजों को कई चक्कर काटने पड़ते हैं। रजिस्ट्रेशन से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों से जांच कराने, बिलिंग और भर्ती तक के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इससे मरीजों को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। सरकार सरकारी अस्पतालों में हास्पिटल इनफॉर्मेशन सिस्टम लागू करने जा रही है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन, बिलिंग, भर्ती समेत सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके तहत अस्पताल की सभी सेवाओं और सुविधाओं की ऑन टाइम अपडेट ऑनलाइन उपलब्ध होगी। मसलन अस्पताल के किस विभाग में कितने बेड खाली हैं, ओपीडी में कौन-कौन डॉक्टर उपलब्ध हैं, कितने मरीज भर्ती हैं, कितने मरीजों की कौन सी जांच हुई, ओटी में कितने ऑपरेशन होने हैं, जैसी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। इससे मरीज घर बैठे रजिस्ट्रेशन कराकर डॉक्टर से अपने लिए समय ले सकेंगे। अभी पीजीआई चंडीगढ़ में यह सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सचिवालय में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सिस्टम के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाद प्रदेश के सभी सीएचसी व पीएचसी को इससे जोड़ा जाएगा। कांफ्रेंसिंग में डा. केके टम्टा, डा. प्रेम लाल, डा. सरोज नैथानी समेत अन्य मौजूद रहे।