{"_id":"5e26ffea8ebc3e4b4c439410","slug":"onion-prices-hiked-again-up-to-10-rupees-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कुछ दिन राहत के बाद अब फिर बढ़े प्याज के दाम, क्या है नई कीमत जानिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कुछ दिन राहत के बाद अब फिर बढ़े प्याज के दाम, क्या है नई कीमत जानिए...
Tue, 21 Jan 2020 07:15 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Jan 2020 07:15 PM IST
सार
- नासिक मंडी में कीमत बढ़ने के चलते आया उछाल, थोक कीमतों में पांच रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी देहरादून के बाजार में प्याज की कीमतों में पांच से दस रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी हुई है। थोक कीमत बढ़ने के चलते बाजार भाव में उछाल आया है। मंडी अधिकारियों के अनुसार नासिक की थोक मंडी से प्याज की कीमतें बढ़ी हैं, जिसके चलते दून में भी प्याज महंगा हुआ है।
विज्ञापन
मंगलवार को निरंजनपुर मंडी में करीब 850 कुंतल प्याज पहुंचा। पिछले कुछ दिनों से थोक में 35 से 45 रुपये किलो मिल रहे प्याज की कीमत में मंगलवार को पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई। थोक में प्याज 35 से 50 रुपये प्रति किलो तक बिका। बाजार भाव में भी पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
मंडी अधिकारियों के अनुसार प्याज की कीमतों में इससे ज्यादा उछाल के आसार नहीं हैं। नासिक मंडी में कीमत कम होते ही दून में भी दाम घट जाएंगे। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि मंडी में रोजाना लगभग एक हजार कुंतल प्याज की आपूर्ति होती है। मंगलवार को कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद 850 कुंतल प्याज ही पहुंचा।
विज्ञापन