फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ONGC won six medals in National Athletics

नेशनल एथलेटिक्स में ओएनजीसी ने जीते छह मेडल

Thu, 17 Oct 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
ONGC won six medals in National Athletics
देहरादून। नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ओएनजीसी के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड समेत छह मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता रांची में 10 से 13 अक्टूबर तक हुई। इसमें सुरेश कुमार ने 10 हजार मीटर दौड़ में पहला मेडल जीता। यह प्रतियोगिता में पहला मेडल भी रहा। सिद्धांत थिंगल्या ने 110 मीटर हर्डल्स में गोल्ड, जौना मर्मु (इंटरनेशनल एथलीट) ने 400 मीटर हर्डल्स में गोल्ड, कृपाल सिंह ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट ओम प्रकाश सिंह ने शॉट पुट में सिल्वर व सौरभ विज ने शॉट पुट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में दून का नाम रोशन करने वाले सम्मानित
देहरादून। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से हल्द्वानी में आयोजित हेमलता मेमोरियल राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में परचम लहराने वाले खिलाड़ी बुधवार को दून पहुंचे। इस मौके पर टेबल टेनिस कोच जितेंद्र सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी। प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। टेबल टेनिस कोच जितेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेडल जीतने वालों में डीबीएस (डे बोर्डिंग स्कीम) के तहत ये सभी खिलाड़ी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें बालक वर्ग की टीम स्पर्धा में मास्टर दिव्यांश नेगी और इशांत बिष्ट ने गोल्ड, बालक वर्ग सिंगल स्पर्धा में दिव्यांश ने सिल्वर, बालिका वर्ग टीम में प्रिशा कंबोज व आदित्री भारद्वाज ने गोल्ड, सिंगल स्पर्धा में प्रिशा ने सिल्वर और आदित्री ने कांस्य पदक जीता। सब जूनियर वर्ग बालक टीम स्पर्धा में गौतम भारद्वाज और देवांश चौहान ने गोल्ड, सिंगल मुकाबले में गौतम भारद्वाज ने गोल्ड, बालिका टीम स्पर्धा में दिव्यांजलि नेगी व विदुषी धनई ने गोल्ड, सिंगल वर्ग में दिव्यांजलि नेगी ने गोल्ड और विदुषी धनई ने सिल्वर मेडल हासिल किया। जूनियर बालक टीम स्पर्धा में गौतम भारद्वाज, देवांश चौहान ने सिल्वर, सिंगल मुकाबले में गौतम भारद्वाज ने गोल्ड पर कब्जा किया। जूनियर बालिका वर्ग में दिव्यांजलि नेगी ने अपने दोनों मुकाबलों में गोल्ड मेडल हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed