फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one year sentence for violence

सात साल पहले की मारपीट अब मिली सजा

Thu, 14 Nov 2013 02:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Nov 2013 02:36 PM IST
विज्ञापन
one year sentence for violence
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दोष साबित होने पर आरोपी को एक साल का कठोर कारावास और चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मुकदमा वापस नहीं लेने पर दी धमकी
24 दिसंबर 2006 को द्वारिका प्रसाद रतूड़ी निवासी गुमानीवाला, श्यामपुर ने पुलिस को तहरीर में आरोप लगाया कि सूरजमणी निवासी गुमानीवाला के एक प्रापर्टी डीलर दोस्त के खिलाफ किसी मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर सूरजमणी ने मुकदमा वापस लेने को धमकाया और घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज, मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सूरजमणी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की।

विज्ञापन


छह माह की कठारे कारावास
सहायक अभियोजन अधिकारी डीके आर्य ने बताया कि मामले की सुनवाई मंगलवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में हुई। दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने आरोपी को भादसं की धारा 452 में एक साल और 323 में छह माह के कठोर कारावास के साथ क्रमश: तीन हजार और एक हजार रुपये जुर्माने के सजा सुनाई है। दोनो सजाएं साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील की जमानत याचिका रद्द
भरी अदालत में संविदा पर तैनात पेशकार को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी अधिवक्ता राज कौशिक की जमानत याचिका कोर्ट ने निरस्त कर दी है। मामले में फरार चल रहे आरोपी अधिवक्ता ने सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सरेंडर किया था। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। सहायक अभियोजन अधिकारी के मुताबिक वकील ने जमानत के लिए अपील की थी। संबंधित कोर्ट ने बुधवार को जमानत याचिका रद्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed