स्वाइन फ्लू से एक साल के बच्चे की मौत, अब तक 11 मरीजों की जा चुकी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से बुधवार को उत्तरकाशी निवासी एक वर्षीय शिशु की मौत हो गई। दो दिन पहले शिशु को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही राजधानी में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। वहीं, 11 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके गुप्ता ने बताया कि एक वर्षीय शिशु में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया था। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मैक्स अस्पताल, सिनर्जी अस्पताल और दून अस्पताल में भर्ती एक-एक मरीज में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है।
उन्होंने बताया कि मैक्स अस्पताल में पांच, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कुल चार, सिनर्जी अस्पताल में तीन और दून अस्पताल में दो मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं एक मरीज अस्पताल से छुट्टी लेकर चला गया है।
स्वाइन फ्लू की जिलेवार स्थिति
शहर कुल मामले मौत
देहरादून 15 7
हरिद्वार 3 1
उत्तरकाशी 2 1
रुद्रप्रयाग 1 1
टिहरी 1 -
सहारनपुर 5 1
स्वाइन फ्लू के लक्षण
-लगातार नाक बहना और छींकें आना।
-लगातार खांसी और बहुत अधिक बलगम।
-सिर में बहुत तेज दर्द।
-बहुत ज्यादा थकान, अनिद्रा।
-मांसपेशियों में अकड़न और दर्द।
-गले में खुश्की और खरास।
-लगातार बुखार बढ़ना।
इन बातों का रखें ध्यान
-खांसी-जुकाम को हल्के में ना लें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-हाथ मिलाने और गले लगने से बचें।
-बिना मास्क पहने भीड़भाड़ में ना जाएं।
-अस्पताल जाते समय सावधानी बरतें।
-स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों में ना जाएं।
-खांसते और छींकते समय रुमाल रखें।