फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Time Settlement Scheme has been implemented in

Dehradun News: प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में ओटीएस स्कीम लागू

Sun, 17 Mar 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
One Time Settlement Scheme has been implemented in

विज्ञापन
I1 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक विकास प्राधिकरणों की ओर से संचालित की जाएगीI



प्रदेश के सभी प्राधिकरण क्षेत्रों में एक बार समाधान (वन टाइम सेटलमेंट) योजना लागू कर दी गई है। राज्यपाल की अनुमति के बाद इस योजना को मंजूरी दी गई। यह योजना 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक सभी विकास प्राधिकरणों में संचालित की जाएगी। ओटीएस स्कीम लागू होने से शहरों में किए गए अनियमित निर्माण को न्यूनतम दरों पर कंपाउंडिंग कराया जा सकेगा।




शनिवार को आवास विभाग की ओर से प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में ओटीएस स्कीम लागू होने की अधिसूचना जारी की गई। अपर सचिव अतर सिंह की ओर से कहा गया कि विभिन्न प्राधिकरण क्षेत्रों में निर्मित एकल आवास, व्यावसायिक भवनों, आवासीय भू उपयोग में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, नर्सिंग होम, क्लीनिक, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, डायनोग्योस्टिक सेंटर, चाइल्ड केयर, नर्सरी स्कूल, क्रेच एवं प्ले स्कूल में किए गए अनियमित निर्माण को अब गिराया कराया जा सकेगा। योजना में वही अनियमित निर्माण शामिल किए जाएंगे, जो 31 दिसंबर 2023 तक किए गए हैं। कंपाउंडिंग की कार्यवाही वर्ष 2017 के सर्किल रेटों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed