फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one rank one pension dealy

किसने कहा, लागू हो गई वन रैंक वन पेंशन?

Wed, 14 May 2014 12:00 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 May 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
one rank one pension dealy

पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन लागू करने के नाम पर चुनाव लड़ी कांग्रेस अभी लाभ नहीं दे पाई है। यूपीए सरकार ने बिना होमवर्क किये ही लाखों पूर्व सैनिक वोटों को रिझाने के लिए इसे चुनावी मुद्दा बना दिया।

विज्ञापन


आंतरिक बजट में पांच सौ करोड़ का प्रावधान कर एक अप्रैल से लागू करने का दावा तक कर दिया।

लेकिन हकीकत यह है कि अभी वन रैंक वन पेंशन लागू करने के लिए कंट्रोलर जनरल आफ डिफेंस अकाउंट्स (सीजीडीए) के अधीन गठित सात सदस्यीय वर्किंग ग्रुप की रिपोर्ट तैयार हो रही है। ऐसे में यूपीए सरकार ने गेंद अब आने वाली सरकार के पाले में डाल दी है।

विज्ञापन

चुनाव से पहले घोषणा करने में जल्दबाजी

one rank one pension dealy

10 वर्ष के शासनकाल में वन रैंक वन पेंशन को लागू नहीं कर पाने के बाद यूपीए ने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले घोषणा करने में जल्दबाजी कर दी।

घोषणा के बाद कांग्रेस उसका चुनावी मायलेज लेने के लिए उतर पड़ी जबकि प्रक्रिया पूरी करने में सरकार का कार्यकाल समाप्त हो गया।

यूपीए सरकार के फरवरी में रखे अंतरिम बजट की घोषणा में पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का प्रावधान उत्तराखंड के पौने दो लाख पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए बड़ी राहत थी।

कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन की घोषणा करने के बाद अपना चुनावी अभियान देहरादून से शुरू किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों को लुभावने के लिए घोषणा के तुरंत बाद 21 फरवरी को दून में रैली की।

राहुल ने जमकर किया प्रचार

one rank one pension dealy

राहुल ने रैली के अलावा पूर्व सैनिकों से अलग से मुलाकात कर उन्हें वन रैंक वन पेंशन के लाभ तो बताए ही साथ ही कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ को यूपीए सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले को घर घर पहुंचाने के निर्देश दिए।

वन रैंक वन पेंशन लागू करने के मुद्दे पर कांग्रेस ने 30 अप्रैल तक मतदान के विभिन्न चरणों में स्थिति साफ नहीं की, जब पूर्व सैनिकों के खातों में बढ़ी हुई पेंशन नहीं आई तो साफ हुआ कि मामले में अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। ऐसे में अब पूर्व सैनिकों को और इंतजार करना पड़ सकता है।

वर्किंग ग्रुप रिपोर्ट आने का इंतजार
अंतरिम बजट में वन रैंक वन पेंशन का प्रावधान करने के बाद 26 फरवरी को रक्षामंत्री एके एंटनी के अधीन बैठक हुई, जिसमें वर्किंग ग्रुप बनाने का फैसला हुआ जिसके जिम्मे पेंशन विसंगति दूर करने की सिफारिश की गई है।

पहले बैठक के बाद दूसरी बैठक 22 अप्रैल को रक्षामंत्री एंटनी के अधीन हुई, जिसमें वर्किंग ग्रुप गठित किया गया। 24 अप्रैल को मंत्रालय के पेंशन विभाग से वर्किंग ग्रुप बनाने के शासनादेश जारी हुआ, जिसमें सीजीडीए के अधीन सात अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।

शासनादेश में सीजीडीए को तीन सप्ताह के भीतर वन रैंक वन पेंशन के वित्तीय बोझ से लेकर उसे लागू करने की रिपोर्ट पेश करनी है, जिसके आधार पर फंड की मांग रक्षा मंत्रालय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed