फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One lakh rupee reward to police station for better work on india China border

चीन से निपटने के लिए 'परफेक्ट प्लान' बनाने वाले थाने को मिलेगा एक लाख का इनाम

Wed, 09 Aug 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Aug 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupee reward to police station for better work on india China border

चीन और भारत के बीच बढ़ती तनानती को देखते हुए अब सरकार भी गंभीर हो गई है। सरकार ने फैसला ल‌िया है क‌ि जो थाना चीन के ख‌िलाफ परफेक्ट प्लान बनाकर चीन सीमा पर काम करेगा उस थाने को एक लाख रुपए का इनाम द‌िया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन की गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस महकमे को सेना, एसएसबी और आईटीबीपी से लगातार समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने बेहतर प्रदर्शन वाले थाने को हर साल एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्हाेंने डीजीपी को आनलाइन एफआईआर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस में 235 ड्राइवरों और एसडीआरएफ में 400 जवानों की भर्ती को अगले तीन साल में किश्तों को पूरा करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पौड़ी में सतपुली की घटना में पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा के दौरान प्रदेश में थानों की परफार्मेंस के मुताबिक उनकी रैंकिंग करने के निर्देश दिए। रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ थाने को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाएं

One lakh rupee reward to police station for better work on india China border

उन्होंने पुलिस विभाग को साइबर अपराध जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने को तैयार रहने को कहा। परिवहन विभाग से मिलकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की जरूरत है।  

सीएम ने पुलिस को नशे के अवैध धंधे पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग में ड्राइवर के आवश्यक 235 पदों तथा एसडीआरएफ  के 400 जवानों के पदों को अगले तीन वर्ष में चरणबद्ध प्रक्रिया से भरा जाएगा। उन्होंने प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी को इसके लिए पुलिस विभाग के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। 

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने बताया कि वर्ष 2017 में लूट और चोरी किए गए सामान की बरामदगी 45 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 16.4 प्रतिशत है। इसमें प्रदेश का देश में 5वां स्थान है। इसके साथ ही सजा का प्रतिशत 65 है।

राष्ट्रीय औसत 46.9 प्रतिशत है। देश में 6वां स्थान है। एसटीएफ  एवं दून पुलिस द्वारा एटीएम क्लोनिंग की ठगी के 95 प्रकरणों में 35 लाख रुपये बैंकों के खातों में फ्र ीज करने के साथ 17 लाख रुपये का कैश बरामद किया गया। ऑपरेशन स्माइल के तहत 331 बच्चों की बरामदगी और एसआईटी द्वारा 774 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

13 नए थाने और 34 चौकियों का प्रस्ताव

One lakh rupee reward to police station for better work on india China border
demo

बैठक में बताया गया कि खुलासा प्रतिशत की दृष्टि में डकैती (100 प्रतिशत), लूट (84 प्रतिशत), गृह भेदन (54 प्रतिशत) और बलात्कार (99 प्रतिशत) के मामलों में प्रदेश की पुलिस की परफार्मेंस राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।

​ हत्या के मामलों में खुलासा प्रतिशत 83 है, जो राष्ट्रीय औसत 86.2 प्रतिशत से कम है। बताया गया कि छह माह में नशे के धंधे में 583 आरोपियों को पकड़कर उनके करीब सवा पांच करोड़ के मादक पदार्थ बरामद हुए। अवैध शराब की तस्करी में 2860 लोगों को पकड़कर पांच करोड़ की शराब बरामदगी हुई। सीएम ने बलात्कार की घटनाओं को रोकने व दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
 
13 नए थाने और 34 चौकियों का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने 13 नए थाने और 34 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव गृह डॉ. उमाकांत पंवार को निर्देश दिए कि पूर्व में जिन नए थानों चौकियों की सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, उन पर वित्त विभाग के साथ वार्ता कर कार्यवाही शुरू की जाए। पुलिस विभाग द्वारा आईआरबी द्वितीय तथा एसडीआरएफ के भवन की मांग पर भी सैद्धांतिक स्वीकृति देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रथम चरण में बजट आवंटन के लिए वित्त विभाग और गृह विभाग को बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में वाहनों की कमी को भी शीघ्र दूर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed