{"_id":"592eb71b4f1c1b7508bdb108","slug":"one-killed-in-car-accident-at-rudraprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित बुलेरो खाई में गिरने से एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूद्रप्रयाग में अनियंत्रित बुलेरो खाई में गिरने से एक की मौत, तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 31 May 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर बुलेरो जीप के दुर्घटनागस्त होने से चार लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर बेस अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें एक की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बुधवार प्रात: 10 बजे रुद्रप्रयाग से बौंठा की तरफ जा रही एक बुलेरो गाड़ी तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर चरगढ़ तोक के समीप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में वाहन स्वामी तौफीक (45) पुत्र रिहासत अली, ग्राम छत्तौरा थाना भूढापांडे, मुरादाबाद, शमशाद अहमद (40) पुत्र अल्लानू, रमहाती पट्टी, थाना सहाबाद, रामपुर, रिजवान (58) एहसान अली, ग्राम छत्तौरा, थाना भूढापांडे, जिला मुरादाबाद और शाहरूख खान (20) पुत्र शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल डीएस पंवार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। स्ट्रेचर की मदद से घायलों को सड़क में लाकर 108 से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। यहां पर चिकित्सकीय टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले शमशाद अहमद की मौत हो गई। जबकि तौफीक की स्थिति अब चिंताजनक बनी हुई है।
अन्य दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। ये चारों लोग पिछले कुछ समय से नगर सहित गांवों में प्लास्टिक वर्तन, क्रॉकरी व कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते थे। घटना के दिन भी ये लोग वाहन से गांवों में बिक्री के लिए सामान ले जा रहे थे।