फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Crore rupees theft from consumer forum account by Fake check in haridwar

हरिद्वार: फर्जी चेक लगा उपभोक्ता फोरम के खाते से गायब किए 1.10 करोड़ रुपये

Fri, 08 Nov 2019 09:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
One Crore rupees theft from consumer forum account by Fake check in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में फर्जी चेक लगाकर जिला उपभोक्ता फोरम के अधिृकत बैंक खाते से एक करोड़, 10 लाख की रकम निकाल ली गई। बीती 30 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच धोखाधड़ी के जरिये यह रकम निकाली गई। रकम को छह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया। मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। फोरम के अध्यक्ष कंवर सेन की ओर से इस संबंध में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


रोशनाबाद में जिला उपभोक्ता फोरम का न्यायालय है। बृहस्पतिवार को फोरम के अध्यक्ष कंवर सेन ने सिडकुल थाने में शिकायत की। बताया कि फोरम का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की  विकास भवन शाखा में है। लेखाधिकारी की ओर से उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि खाते से छह अलग-अलग चेक लगाकर एक करोड़, 10 लाख की रकम निकाल ली गई है।  
विज्ञापन


फोरम के अध्यक्ष ने तहरीर में बताया कि उन्होंने किसी व्यक्ति को भी चेक नहीं दिए थे और चेक बुक उन्हीं के पास सुरक्षित है। आरोप है कि फर्जी चेकों के माध्यम से यह धोखाधड़ी की गई है। थानाध्यक्ष प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि छह अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर हुई है। बैंक से उन खातों के संबंध में डिटेल ली जाएगी। फोरम के अध्यक्ष कंवर सेन की शिकायत पर इस संबंध में धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने चेक भुगतान पर एक बार भी नहीं पूछा
बड़ी ही हैरत की बात यह है कि फोरम के खाते से कई लाख की रकम ट्रांसफर की गई, लेकिन बैंक प्रबंधन ने एक बार भी फोरम के पदाधिकारियों से संपर्क कर इतनी बड़ी रकम का भुगतान चेक से देने के संबंध में पूछना तक जरूरी नहीं समझा। बड़ी रकम को लेकर अमूमन बैंक प्रबंधन फोन कॉल के जरिए संपर्क जरूर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed