{"_id":"676a80cc2256aa5d960bd12c","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-died-after-drowning-in-water-filled-in-an-empty-plot-roorkee-uttarakhand-news-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: खाली प्लाट में भरे पानी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, जलमुर्गी पकड़ने के लिए थे गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: खाली प्लाट में भरे पानी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत, जलमुर्गी पकड़ने के लिए थे गई
Tue, 24 Dec 2024 03:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Dec 2024 03:21 PM IST
सार
डेढ साल की बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। अपनी मौसी की शादी में पंजाब से आई मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
पानी में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खाली प्लाट में भरे पानी में जलमुर्गी को पकड़ने गई एक डेढ साल की बच्ची की डूबकर मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, कृष्णानगर में एक खाली प्लाट में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अपनी मौसी की शादी में पंजाब से आई डेढ़ साल की किरधा पुत्री डॉक्टर रिचा सिंह घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची खाली प्लाट में भरे पानी के पास पहुंच गई और पानी में घूम रही जलमुर्गी को पकड़ने लगी। इस बीच वह प्लाट में बने गड्ढे में डूब गई। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: किस नेता पर कितने मुकदमे, इस बार सब पता चलेगा...आपराधिक रिकॉर्ड भी जारी करेगा आयोग
विज्ञापन
इस बीच परिजनों की नजर प्लाट पर गई तो बच्ची का शव दिखा। परिजन उसे आननफानन में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।