{"_id":"66a7f9533216ea5d5a057224","slug":"on-the-second-monday-of-sawan-chants-of-bam-bam-bhole-dehradun-news-c-5-1-drn1030-466398-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बम भोले से गूंजे शिवालय, दूध और गंगाजल से किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बम भोले से गूंजे शिवालय, दूध और गंगाजल से किया जलाभिषेक
विज्ञापन
Iसावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़I
सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सुबह से ही मंदिरों में घंटियां बजने लगीं और शंख की आवाज सुनाई देती रही। मंदिरों में शिव पूजा करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी। इस दौरान शिवलिंग पर दूध और गंगाजल से जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरे और फूलों से का शृंगार किया गया।
टपकेश्वर मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। साथ ही श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में आरती हुई और 56 भोग का प्रसाद बनाया गया। भोग महादेव को लगाने के बाद भक्तों को प्रसाद स्वरूप दिया गया। वहीं, शाम में संध्या शृंगार आरती दर्शन हुए। जयकारों के साथ ही भगवान शिव की आरती से शिवालय परिसर गूंज उठा। सभी भक्त भावविभोर हो गए।
प्रेम नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर के पुजारी राजू उपाध्याय ने भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। इस दौरान फूलों से शृंगार किया। इस मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन अवतरा, कृष्ण कौल रवि भाटिया, मनोज बहल, संगीता भाटिया, जगमोहन, मेहंदी रता, संजय भाटिया मौजूद रहे।