{"_id":"69528b0d9ffb79dd8c09c03d","slug":"on-the-lines-of-the-central-governments-pragati-portal-the-schemes-in-the-state-will-also-be-reviewed-dehradun-news-c-5-hld1006-867136-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: केंद्र सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर राज्य में भी योजनाओं की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: केंद्र सरकार के प्रगति पोर्टल की तर्ज पर राज्य में भी योजनाओं की होगी समीक्षा
विज्ञापन
- मुख्य सचिव ने दिए जनवरी 2026 से प्रत्येक माह स्टेट प्रगति बैठक शुरू करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में पीएम प्रगति पोर्टल की तर्ज पर स्टेट प्रगति पोर्टल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने का एक दिन तय कर राज्य सरकार व केंंद्र सरकार की फ्लैगशिप महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। इसकी पहली बैठक जनवरी-2026 में की जाए।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश सचिवालय में पीएम प्रगति के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत चिह्नित स्कूलों में कंप्यूटर-सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब), स्मार्ट क्लासेस, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था जल्द कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने टिंकरिंग लैब (इस लैब में छात्र तकनीकी उपकरणों की मदद से प्रयोग करने के साथ सीखते हैं) जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। स्टेट फंड से लैब तैयार की जाए। टिंकरिंग लैब में ऐसे नवाचारी, जिज्ञासु प्रवृत्ति के अध्यापकों को तैनात किया जाए, जो बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें नवोन्मेषी बना सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुरुआत में ऐसे 10-12 स्कूलों को तैयार कर नवोन्मेषी प्रोटोटाइप मॉडल तैयार करवाए जाएं, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकें। सीएस ने कहा कि जिन प्राथमिक विद्यालयों में अपना खेल का मैदान उपलब्ध नहीं है, उनके लिए आस पास खेल के मैदान की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जिलाधिकारियों द्वारा क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। वहीं, मुख्य सचिव ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का कंप्यूटराइजेशन का काम जल्द पूरा कर लिया जाए। उन्होंने ऋण समितियों का ऑन-सिस्टम ऑडिट और डे-एंड क्लोजर को 100 प्रतिशत लागू किए जाने में तेजी लाई जाए। इस अवसर पर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव एवं निबंधक सहकारिता मेहरबान सिंह मौजूद थे।