फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On the foundation day of BJP, workers took out a rally in Pachhwadoon, hoisted the flag

भाजपा के स्थापना दिवस पर पछवादून में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, फहराया झंडा

Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
On the foundation day of BJP, workers took out a rally in Pachhwadoon, hoisted the flag
स्थापना दिवस पर बरोटीवाला में रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा के ग्रामीण मंडल के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने पार्टी की मजबूती व विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ग्राम बरोटीवाला से लक्ष्मीपुर चौक तक रैली का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पार्टी की स्थापना से लेकर उसके आज तक के सफर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन के कारण ही भाजपा की स्थापना करने वाले महान नेताओं के सपने को साकार करने की दिशा में पार्टी आगे बढ रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया। रैली में ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, अमित डबराल, खजान नेगी, मोहित ठाकुर, मातबर तोमर, आशा चौहान, छेदी राम भारती, मल्ल राम, नरेंद्र तोमर, चंचल चौहान, सारांश डोगरा, विनायक नौटियाल, सुनील पठानिया, रवि राणा, विजय चोपड़ा, नीलम चौहान, रामपाल, सिद्धू, सद्दाम अली, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने फहराया भाजपा का झंडा
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सुद्दोवाला मंडल के तत्वाधान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा का झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले उन्होंने भाजपा के संस्थापक नेताओं के चित्र पर माल्यापर्ण करके कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापकों ने देश के लिए जो सपना देखा था पार्टी आज उसे साकार कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाऊवाला बाजार क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फरस्वाण, राजेंद्र प्रसाद बलूनी, अनूप सेमवाल, यशपाल सिंह नेगी, हरीश चौहान, दीपक ठाकुर, प्रवीण पुंडीर, प्रवीण पवार, वीके शर्मा, प्रदीप नेगी, राजू थापा, बल बहादुर थापा, हरीश चौहान, कविता क्षेत्री, पिंकी देवी, सुनीता तिवारी, रामा थापा, नीतू कोहली मौजूद रहे।
स्थापना दिवस पर बांटी मिठाई
बाजार क्षेत्र में भाजपा के स्थापना दिवस की खुशी मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया। भाजपा के चकराता मंडल के अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण करके मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साजपा नेता विवेक अग्रवाल, हरबंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष छावनी परिषद अनिल चांदना, पूर्व कैंट सभासद आनंद राणा, मंडल मीडिया प्रभारी मोनित दुसेजा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक गोयल, पुष्पा कुकरेजा, अमित अरोड़ा, अमृतपाल सिंह, अनिल चौहान, कैत्री संशिया, मोहना, विजय राणा उपस्थित रहे।

बच्चों को फल बांटे
मंडल में स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बच्चों को फल वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकता के साथ पार्टी के संगठन को मजबूती दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीरज चौहान, महामंत्री प्रवीन चौहान, प्रशांत भसीन, संजय शर्मा, अजय चौहान, अमित चौहान, सुनीता गर्ग, रतनी देवी, आशा चौहान, परमजीत भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed