{"_id":"f04fa7364e93641be0534c329548909d","slug":"on-sunday-no-electricity-and-no-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन भी परेशानी, न बिजली आई न पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन भी परेशानी, न बिजली आई न पानी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Dec 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को छुट्टी का मजा ठप बिजली आपूर्ति ने किरकिरा कर दिया।
विज्ञापन
लोग परेशान रहे
तीन स्थानों पर ओवरलोडिंग के कारण बिजली के तार गिर गए। हादसा टल गया, लेकिन बीस से अधिक क्षेत्रों में दोपहर तक बत्ती गुल रही। इस दौरान पानी भी न आने से लोग परेशान रहे।
सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक कारगी, बंजारावाला, विद्या विहार, टीएचडीसी, नारायण विहार, शिवम विहार, आदर्श विहार, नवादा सहित तमाम इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के अभियंताओं के अनुसार सुबह पौने आठ बजे बंजारावाला में तार टूट गया था। इसे ठीक करने में चार घंटे का समय लगा।
करीब दो बजे आपूर्ति हुई सामान्य
दोपहर 12 बजे आपूर्ति जैसे ही सामान्य हुई, विद्या विहार और देव ऋषि इनक्लेव में भी तार टूट गए। इससे फिर दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति सामान्य हुई।
विज्ञापन
शाम के समय भी बिजली आती और जाती रही। शहर के अन्य दूसरे क्षेत्रों में भी तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आम आदमी को परेशानी उठानी पड़ी।