फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   On Holi, 20 thousand people traveled by train from Doon in

Dehradun News: होली पर दून से तीन दिनों में 20 हजार लोगों ने रेल में किया सफर

Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
On Holi, 20 thousand people traveled by train from Doon in
होली पर दून से तीन दिनों में 20 हजार लोगों ने रेल में सफर किया। 21 से 23 मार्च के बीच दून रेलवे स्टेशन से केवल अनारक्षित श्रेणी में 18 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा की।
विज्ञापन


होली पर दून रेलवे स्टेशन यात्रियों से खचाखच रहा। आरक्षित श्रेणी की बोगियों में कई लोगों ने वेटिंग में यात्रा की तो अनारक्षित कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। ट्रेनों में सबसे बुरी हालत अनारक्षित श्रेणी के कोच में रही। लोगों को कोच में फर्श और पायदान पर बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन




यात्रियों की संख्या हुई दोगुनी

दून स्टेशन से रोजाना 15 से ज्यादा ट्रेनें विभिन्न जगहों के लिए रवाना होती हैं। औसतन यहां से अनारक्षित ट्रेनों में तीन हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं, लेकिन होली पर यात्रियों की संख्या सात हजार से ऊपर पहुंच गई। इन तीन दिनों में अनारक्षित श्रेणियों में कुल 18,910 यात्रियों ने सफर किया। जबकि, आरक्षित श्रेणी की ट्रेनों में 2,818 यात्रियों ने दून से यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का सफर किया। स्टेशन को रोजाना औसतन पांच से छह लाख रुपये कमाई होती है जो इन तीन दिनों में रोजाना 12 लाख के ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस तरह हुई कमाई



दिनांक यात्री (अनारक्षित) कमाई (रु. में) यात्री (आरक्षित) कमाई (रु. में)

21 मार्च 5698 1265546 821 513590



22 मार्च 6181 1127120 1127 496285

23 मार्च 7031 1137410 870 407995



कुल 18910 3530076 2818 1417870
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed