फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   old note exchange in dehradun

ऐसी मशीन भी तो हो जो पुराने नोट छांट दे

Thu, 30 Jan 2014 01:29 AM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jan 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
old note exchange in dehradun

500 और 1000 रुपये के 2005 से पुराने नोट बदलने के निर्देश तो रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) ने जारी कर दिए हैं, लेकिन इस अमल में अभी खासा वक्त लगेगा।

विज्ञापन


सबसे बड़ी दिक्कत पुराने नोट छांटने में होने वाली है। बैंकों में लगी नोट गिनने की मशीनों में इस तरह की सुविधा ही नहीं।

10 नोट से ऊपर बदलने पर होगी पूछताछ
उधर, पुराने नोट बदलने के लिए बैंकों में लोगों की आवाजाही रही। यह अलग बात है कि बड़ी मात्रा में नोट बदलने के लिए पहुंचने वाले नगण्य रहे। 10 नोट से कम वाले ही अधिक ग्राहक बैंक पहुंचे।
विज्ञापन


दरअसल, केवल इस संख्या में ही नोट बगैर पूछताछ जमा किए जा सकते हैं। नोट बदलने वालों से ज्यादा संख्या इस बाबत पूछताछ करने वालों की रही।


जांच से बचने को जमा करेंगे 50 हजार से कम
बैंक अधिकारी मानकर चल रहे हैं कि 50 हजार रुपये या इससे अधिक के नोट बल्क में लेकर आने वाले कम ही रहने वाले हैं। इसकी वजह यह है कि 50 हजार से अधिक जमा कराने आने के लिए उन्हें अपना पैन देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून में कई ऐसे ग्राहक हैं, जिनका प्रतिदिन का बैंक लेन-देन 50 हजार रुपये या इससे भी अधिक है, लेकिन इनके पास पैन कार्ड नहीं है।

एटीएम में कुछ समय तो पुराने नोट भी जाएंगे
पुराने नोट वापस लिए जाने के आरबीआई के निर्देशों के बाद बैंकों ने भी यह फैसला किया है कि वह अब पुराने नोट एटीएम में नहीं डालेंगे, लेकिन इसे पूरी तरह अमल में लाने में अभी वक्त लगेगा। जाहिर है कि पुराने नोट की छंटनी इसमें परेशानी बनेगी।

इनका है कहना
आरबीआई के निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। नोट बदलने जो भी आ रहा है, उसे दिए जा रहे हैं। प्रक्रिया को फर्राटा भरने में वक्त लगेगा।
-अशोक अनेजा, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक।

लोग नोट बदलने से जुड़ी पूछताछ के लिए भी आ रहे हैं। मात्रा और तिथि को बदलने के लिए कई सवाल उनके दिमाग में हैं।
-एमएस रावत, स्टेट बैंक आफ इंडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed