60 साल के बुजुर्ग ने जंगली भालू को चटा दी धूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ के सरमोली में सोमवार को 60 साल के वृद्ध पर भालू ने अचानक हमला किया तो बुजुर्ग भी हिम्मत दिखाए हुए भालू से भिड़ गए।
भालू ने पांच लोगों को किया घायल
दोनों में करीब पांच मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई। संघर्ष में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। तहसील के सरमोली क्षेत्र में पिछले एक साल में भालू का आतंक मचाया हुआ है। अब तक पांच लोगों को भालू घायल कर चुका है।
सोमवार को सरमोली निवासी धरम सिंह (60) पुत्र मोहन सिंह गांव के ही पास जंगल में बकरियों को चराने गए थे। सुबह करीब 9.30 बजे अचानक उन पर भालू ने हमला कर दिया। जान पर बन आई तो बुजुर्ग भी भालू से भिड़ गए।
पत्थर बरसाने पर जंगल में भागा भालू
करीब पांच मिनट तक भालू और धरम सिंह में संघर्ष होता रहा। बुजुर्ग के शोर मचाने पर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर-शराबे और पत्थर बरसाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में बुरी तरह घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
उनके सिर हाथ और पांव में भालू ने कई जख्म किए हैं। अस्पताल के सर्जन डा. प्रकाश चौधरी ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।
महिला मंगल दल सरमोली की अध्यक्ष रेखा रौतेला ने बताया कि बीते 27 सितंबर को एसडीएम को ज्ञापन देकर भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वन क्षेत्राधिकारी लवराज सिंह पांगती का कहना है कि घायल को इलाज के लिए मुआवजा दिलाया जाएगा।