{"_id":"5ca1e6e5bdec2214530fa99d","slug":"old-man-brutal-murder-in-doiwala-dehradun-three-arresting","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवालाः मलकीत सिंह हत्याकांड में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, हो सकता है बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवालाः मलकीत सिंह हत्याकांड में तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, हो सकता है बड़ा खुलासा
Mon, 01 Apr 2019 03:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Apr 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला के माधोवाला निवासी मलकीत सिंह की 25 मार्च की रात धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आज तीन लोगों के गिरफ्तार किया है। आज शाम पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
बता दें कि 25 मार्च की रात हत्या करने के बाद हत्यारों ने पूरे मकान को खंगाल डाला था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्यारे घर से कितना कैश और जेवरात ले गए हैं। मलकीत सिंह की हत्या के मामले में जीवनवाला निवासी तेजेन्द्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान कई लोगों ने घटना की रात चार संदिग्धों के देखने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों के स्केच तैयार करा लिए थे। बता दें कि पुलिस पहले दिन से हत्या को प्रॉपर्टी विवाद और अवैध रिश्तों से जोड़कर जांच कर रही है। मलकीत सिंह की हत्या सुपारी देकर कराए जाने की आशंका से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन