फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   oil delivery in petrol pumps.

देहरादूनः पेट्रोल पंपों में पहुंचा तेल, राहत

Fri, 08 May 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 May 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
oil delivery in petrol pumps.

देहरादून के पेट्रोल पंपों में शुक्रवार सुबह तेल पहुंच गया जिससे कई दिनों से परेशान लोगों को राहत मिल गई।

विज्ञापन


खबर मिलते ही दून के पेट्रोल पंपों में लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। इससे पहले गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए लगी लंबी लाइनों को देखकर ये साफ भी हो रहा था। कई पंपों पर तेल के लिए कारों, मोटर साइकिलों की लंबी लाइनें भी नजर आईं।

करीब चार दिन से शहर में तेल के संकट को देखते हुए कुछ लोग अब जहां पेट्रोल मिल रहा है, वहां जाकर बोतलों और गैलन में भी तेल भरवाते नजर आए। इस पर बुधवार की तरह ही कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए लोगों में कहासुनी भी देखने को मिली।
विज्ञापन


गुरुवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसी) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के कुछ पंपों पर दोपहर तक तेल मिलता दिखाई दिया। एचपीसी के जिन पंपों पर दोपहर तक तेल नहीं था, वहां भी शाम तक पेट्रोल पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बीपीसी के पंपों में दोपहर बाद से सुनसानी नजर आने लग पड़ी। इसी तरह कुछ पेट्रोल पंपों में दोपहर तक तेल मिलने के बाद शाम को फिर से संकट नजर आने लग पड़ा था।

वहीं, इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के पंपों पर ग्राहकों को राहत मिली। बताया गया कि आईओसी के पास फिलहाल पांच से सात दिन का कोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed