{"_id":"2d1765ec36bc8a6651d352c6f118b0be","slug":"oficer-wife-learn-driving-from-gorment-bolero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गाड़ी से ड्राइविंग सीख रही साहब की बीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गाड़ी से ड्राइविंग सीख रही साहब की बीवी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 01 Sep 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के एफटीआई ग्राउंड में खिलाड़ियों के लिए बनाए गए ट्रैक रूट पर डीएफओ की पत्नी कई दिनों से गाड़ी चलाना सीख रही हैं।
विज्ञापन
सरकारी बोलेरो से ड्राइविंग सीख रहीं मेडम
मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने प्रमुख वन संरक्षक से शिकायत की। एफटीआई में तैनात डीएफओ अशोक मेहर की पत्नी खिलाड़ियों के लिए बने ग्राउंड में सरकारी बोलेरो से ड्राइविंग सीख रही हैं।
इस बात की शिकायत खिलाड़ियों ने मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं परमजीत से की। परमजीत ने बताया कि शनिवार को उन्होंने देर शाम तक खिलाड़ियों के लिए ट्रैक रूट तैयार कराया था।
विज्ञापन
रविवार की सुबह मेहर की पत्नी ने ट्रैक रूटों पर घंटों सरकारी गाड़ी पर हाथ साफ किया। उनके साथ चालक भी था। उन्होंने बताया कि शनिवार को एफटीआई के निदेशक केएस सामंत को एसएमएस कर शिकायत की गई थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
परमजीत ने बताया कि रविवार को खिलाड़ियों ने फिर शिकायत की। इस पर प्रमुख वन संरक्षक एसएस शर्मा से शिकायत की है। परमजीत ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।