{"_id":"61561f138ebc3e09081dfb8c","slug":"offline-classes-will-start-in-dav-and-mkp-from-today-city-news-drn3920428188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी और एमकेपी में आज से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी और एमकेपी में आज से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी और एमकेपी पीजी कॉलेज में कक्षाएं शुक्रवार से ऑफलाइन मोड में शुरू होंगी। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि कॉलेज में शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
डीएवी पीजी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की इंडक्शन मीटिंग (प्रवेश बैठक) शुक्रवार को यूजीसी गाइडलाइन और उत्तराखंड शासन के निर्देश पर होगी। शुक्रवार से स्नातक (बीए, बीएससी व बीकॉम) प्रथम वर्ष के सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसी क्रम में इंडक्शन मीटिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रस्तावित है। बताया कि इंडक्शन मीटिंग में विद्यार्थियों को सीबीसीएस प्रणाली, महाविद्यालय, कक्षा और कोर्स से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वह मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का समुचित पालन करें।
वहीं, एमकेपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि कॉलेज में स्नातक के प्रथम, तृतीय व पंचम और स्नातकोत्तर में तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए शुक्रवार से ऑफलाइन मोड में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने छात्राओं से मास्क, सैनिटाइजर, कोरोना टीके की दूसरी खुराक का प्रमाण पत्र अथवा आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लाने की अपील की है।
विज्ञापन
----
डीबीएस में चार अक्तूबर से शुरू होंगी कक्षाएं
डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि नियमानुसार कक्षाओं का संचालन ऑफलाइन मोड में शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को कोरोना गाइडलाइन के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद अवकाश होने के कारण चार अक्तूबर से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।