फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Offline board exam held after two years, all students came to take the exam wearing masks

ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी

Mon, 28 Mar 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Offline board exam held after two years, all students came to take the exam wearing masks
लगातार दो साल तक कोरोना की वजह से ऑनलाइन पढ़ाई के बाद सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी ऑफलाइन मोड में परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर जो घबराहट बच्चों के मन में थी वह हिंदी के आसान पेपर ने पलभर में ही दूर कर दी। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों ने मास्क लगाकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक 10वीं के छात्रों ने हिंदी विषय का पेपर दिया, जबकि दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक इंटर के छात्रों ने हिंदी का पेपर दिया। आज यानी मंगलवार को संगीत का पेपर होगा। बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल तक चलेंगी। सोमवार को पेपर शुरू होने से आधे घंटे पहले ही छात्र परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे, जहां परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और जांच के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में पेपर देकर लौटे हाईस्कूल की छात्र और छात्राओं ने पेपर अच्छा होने की खुशी जाहिर की। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी में परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने कहा कि दो साल बाद ऑफलाइन मोड में बोर्ड परीक्षा देने के लिए वह जितने उत्साहित थे उतना डर भी था। हिंदी के आसान पेपर को देखकर उनका डर निकल गया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि शासन की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन के तहत परीक्षाएं कराई जा रही हैं। सभी छात्र मास्क लगाकर परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल बाद ऑफलाइन पेपर देना मुश्किल लग रहा था, लेकिन हिंदी के सरल पेपर ने हमारी मुश्किलें आसान कर दीं। आगे भी ऐसे ही सरल पेपर आए तो परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर्ष, छात्र
पहले दिन हिंदी के आसान पेपर से सकारात्मक ऊर्जा मिली है। दो साल बाद ऑफलाइन पेपर देने को लेकर हम उत्साहित हैं। आने वाले पेपर भी अच्छे होने से परिणाम भी अच्छा होगा।
-आकाश, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed