फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials did not attend the public court, a resolution of condemnation was passed.

Dehradun News: जनता दरबार में नहीं पहुंचे अधिकारी, निंदा प्रस्ताव पारित

Fri, 12 Dec 2025 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Officials did not attend the public court, a resolution of condemnation was passed.
- जिलाधिकारी से विभागों की मौजूदगी में दोबारा आयोजन की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। ग्राम पंचायत बिरमऊ में बुधवार को आयोजित किए गए जनता दरबार में अधिकारियों के नहीं पहुंचने से ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों के रवैये को लापरवाही बताते हुए अनुपस्थित विभागों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर सभी विभागों की मौजूदगी में कार्यक्रम का दोबारा से आयोजन कराने की मांग भी की है।
डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक प्रेमलाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जनता दरबार कार्यक्रम सरकारी विभागों के अधिकारियों की उदासीनता का शिकार हो गया। कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, कृषि, उद्यान, उरेड़ा, राजस्व, सिंचाई, लोक निर्माण सहित कुल 18 विभागों के अधिकारियों को उपस्थित होना था लेकिन, मात्र पांच विभाग शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, पशुपालन एवं बाल विकास के अधिकारी व प्रतिनिधि ही कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अधिकारियों के इस रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यक्रम का विरोध करते हुए उपस्थित पांचों विभागों के अधिकारियों को भी लौटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन दोबारा से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान अमित सिंह तोमर, गांव के स्याणा दिनेश सिंह, कुंदन सिंह, राजेश जोशी, सुखवीर सिंह, अंकित तोमर, कृपाल सिंह, रविंद्र सिंह, नितेश, गोविंद, गेंदादास आदि उपस्थित रहे। उधर नोडल अधिकारी प्रेमलाल ने बताया ग्रामीणों की शिकायत को जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed