{"_id":"6824fbd99f434b74170163b5","slug":"officers-should-take-public-problems-seriously-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-690563-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी : जिलाधिकारी
Thu, 15 May 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 15 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत लाखामंडल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों से समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।लाखामंडल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित शिविर में ग्राम धौरा-पुड़िया, नाड़ा-गढसार, लावड़ी, दतरोटा, गुठार, कांडोई, कांडी, चामागाथा, लाखामंडल आदि गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, सिंचाई नहर, आपदा में क्षतिग्रस्त संपत्तियों का निर्माण, जन्म प्रमाणपत्र, आर्थिक सहायता, प्रतिकर आदि से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखी। इसके अलावा लाखामंडल से नाड़ा और गोराघाटी से लाखामंडल मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने, लाखामंडल से चकराता मोटर मार्ग का डामरीकरण न होने की समस्या पर लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि मोटर मार्ग सुधारीकरण की कार्रवाई चल रही है। कुन्ना डाटा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हुई बाग क्षति मुआवजे के लिए एक वर्ष से चक्कर काट रहे ग्रामीण पीतांबर दत्त के मामले में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग व जिला उद्यान अधिकारी को 10 दिन के भीतर संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई नहरों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करके आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। शिविर में आई कुल 76 शिकायतों में से अधिकतर को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा कृषि विभाग के लाभार्थियों को तीन लाख चार हजार के चेक वितरण भी किए गए। स्वास्थ्य कैंप में 591 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें उपचार दिया गया। इसके अलावा 15 आयुष्मान कार्ड और एक दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से 10 वृद्धावस्था व दो दिव्यांगजनों की पेंशन स्वीकृत की गई। पांच यूडीआईडी, 30 वृद्धजनों को सहायक उकरण, दो दिव्यांग व्हीलचेयर सहित कमर बेल्ट, नी बेल्ट आदि सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। शिविर में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, सुशील गौड़ आदि उपस्थित रहे।