फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officers should prepare for the meeting as per the agenda of the Central Government: Dr. Dhan Singh

केंद्र सरकार के एजेंडे के अनुरूप बैठक की तैयारी करें अधिकारी : डॉ. धन सिंह

Sat, 28 Feb 2026 08:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Officers should prepare for the meeting as per the agenda of the Central Government: Dr. Dhan Singh
विभागीय मंत्री ने ली उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग के अधिकारी, केंद्र सरकार के एजेंडे के अनुरूप बैठक की तैयारी करें। उन्होंने यह बात अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी और उच्च शिक्षा की संयुक्त समीक्षा बैठक में कही। शिक्षा मंत्री ने कहा, अगले महीने के दूसरे सप्ताह में नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी, अधिकारी अभी से तैयारी करें।
शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रस्तुतीकरण केंद्र सरकार के एजेंडे के अनुरूप, तथ्यों एवं अद्यतन आंकड़ों पर आधारित हो। जिसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों, नवाचारों एवं भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण में शामिल किया जाए। उच्च शिक्षा के तहत राजकीय महाविद्यालयों में तैनात फैकल्टी, छात्र संख्या, आधारभूत संरचना, पुस्तकालयों में उपलब्ध पुस्तकों, इंटरनेट सेवाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। इसके अलावा एनईपी-2020 के तहत किए गए पाठ्यक्रम सुधार, नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के अनुरूप क्रेडिट संरचना, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित पाठ्यक्रम, कौशल संवर्धन कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण, डिजिटलीकरण, प्रयोगशालाओं के उच्चीकरण, छात्रावास सुविधाओं एवं नवाचार आधारित पहलुओं को प्रस्तुतीकरण में प्रमुखता से शामिल किया जाए। मंत्री ने निर्देश दिए कि आठ मार्च तक सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं एक अप्रैल तक हर स्कूल में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। साथ ही राजकीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, पेयजल व्यवस्था एवं आईसीटी लैब निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों के त्रिस्तरीय ढांचा संबंधी प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रामन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक मुकुल कुमार सती, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह उनियाल, उप निदेशक दीपक पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed