फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officers doing research in fri

CAG का खुलासाः वैज्ञानिक नहीं, अधिकारी कर रहे हैं शोध

Tue, 15 Apr 2014 05:39 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Apr 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
officers doing research in fri

संस्थान का नाम है अखिल भारतीय वानिकी शोध एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) और इससे जुड़े संस्थान। इसकी प्राथमिकता में है शोध कार्य।

विज्ञापन


पढ़ें, भारत के आगे झुक गया पाकिस्तान का 'शीश'

जाहिर है कि शोध वैज्ञानिक ही करेंगे। लेकिन हो यह रहा है कि शोध के लिए वैज्ञानिकों की जगह अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। इस वजह से कभी देश-दुनिया में शोध के लिए जाना जाने वाले संस्थान की गुणवत्ता दांव पर लग गई है।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा किया है सीएजी की एक रिपोर्ट ने। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में संस्थान की कई और कार्यप्रणालियों की पोल खोली है। इसके बाद से दून से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी जान बचाने में जुट अधिकारी

officers doing research in fri

रिपोर्ट सामने आने के बाद से एफआरआई और आईसीएफआरई के अधिकारी अपनी जान बचाने की जुगत लगा रहे हैं।

मार्च 2014 में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के साइंटिफिक डिपार्टमेंट की टीम ने फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) पहुंचकर ऑडिट किया।

पढ़ें, कांग्रेस को मिला एक और मजबूत हाथ का साथ

ऑडिट रिपोर्ट दो अप्रैल-2014 को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं वित्त सलाहकार और सचिव के अलावा एफआरआई के निदेशक व आईसीएफआरई के महानिदेशक को भेजी गई है।

रिपोर्ट में सीएजी ने जो अनियमितताएं पाई हैं, उनसे न केवल देश के सर्वमान्य वानिकी संस्थान की कार्यप्रणाली कठघरे में आ गई है, बल्कि नियमों और पैसे के साथ खिलवाड़ भी सामने आया है।

अनियमितताएं, जो आईं सामने

officers doing research in fri

- जांच के दौरान पाया गया कि शोध संस्थानों में 104 आईएफएस अधिकारी डेपुटेशन पर कार्यरत थे।

इनमें ग्रुप कोआर्डिनेटर (रिसर्च), डिप्टी डायरेक्टर (रिसर्च) जैसे पदों पर भी शोध के मामले में अनुभवहीन आईएफएस अधिकारियों को तैनात किया गया है। सीएजी की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि शोध क्षेत्र केवल शोधार्थियों और वैज्ञानिकों के लिए ही होना चाहिए।

पढ़ें, देहरादून पुलिस ने लिखी एक और 'खून' की कहानी

- मार्च 1997 में आईसीएफआरई में 509 वैज्ञानिक, 1029 तकनीकी और 599 प्रशासनिक कर्मचारी के पद थे। सीएजी टीम की जांच के समय 362 वैज्ञानिक, 665 तकनीकी और 427 प्रशासनिक अधिकारी ही मिले। बाकी पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास ही नहीं किया गया।

ये भी हैं कुछ अनियमितताएं

officers doing research in fri

- आईएफएस कुणाल सत्यरथ को जनवरी 2013 में डेपुटेशन पर आईसीएफआरई ज्वाइन कराया गया। जून 2013 से जून 2015 तक के लिए उन्हें विदेश ट्रेनिंग के लिए भेजा गया, जबकि उनका डेपुटेशन का समय जनवरी 2016 तक ही है।

इस अधिकारी को केंद्र पोषित योजना के तहत भेजा गया, जबकि आईसीएफआरई के पास ऐसी योजना के इस्तेमाल का अधिकार ही नहीं है।

पढ़ें, जीत के ‌लिए 'माओवादियों' की शरण में नेताजी

इस अधिकारी को बिना सेवाएं दिए ही विशेष वेतन दिया जा रहा है। सीएजी ने साफ लिखा है कि यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है।

- डेपुटेशन पर लाए गए आईएफएस अधिकारी एमके शुक्ला, निदेशक इलाहाबाद को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा।

बावजूद इसके उन्हें 50 प्रतिशत वेतन दिया जा रहा है। नियमानुसार उनके प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद उन्हें मूल विभाग में भेज दिया जाना चाहिए था।

वरिष्ठ पदों पर आईएएस और आईएफएस अधिकारियों की ताजपोशी से संस्थान के शोध के स्तर में गिरावट आई है। बड़े प्रोजेक्ट का हेड अगर वैज्ञानिक होगा तो निश्चित तौर पर उसके अनुभव उसको सफल बनाने में काम आएंगे, जबकि अगर कोई आईएएस या आईएफएस होगा तो उसका रुझान बजट की ओर ज्यादा होगा।
- डॉ. एमएस मेहता, पूर्व रिसर्च स्कॉलर, एफआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed