फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer went to japan for training

मानसून सिर पर, जापान चले गए अफसर

Thu, 22 May 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 22 May 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
officer went to japan for training
पिछले वर्ष आई दैवी आपदा के बाद राज्य के खराब हालात चार धाम यात्रा सुचारू रूप से नहीं चलने दे रहे हैं और इधर अधिकारी हैं कि डिजास्टर की ट्रेनिंग लेने के लिए जापान रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


वैसे भी मानसून आने वाला है और ऐसे वक्त राज्य में रहकर बंदोबस्त करने के बजाय अफसरों का आठ दिन के लिए जापान में भूकंप की ट्रेनिंग लेने जाना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


दो आईएएस व दो मुख्य अभियंताओं वाली यह टीम बुधवार को जापान के लिए रवाना हो गई और वापसी 28 मई को होगी।

पीडब्लूडी विभाग के प्रभारी सचिव अमित सिंह नेगी, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव नीतेश कुमार झा, पीडब्लूडी विभाग के ही दो मुख्य अभियंता जीएस बंसल व केके श्रीवास्तव बुधवार को जापान के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग के नाम पर खर्च होंगे लाखों

officer went to japan for training

लाखों रुपए खर्च कर अफसरों की यह टीम जापान में एक सप्ताह तक डिजास्टर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग लेगी। राज्य में पहले से ही आपदा का बुरा हाल है, यहां तो कोई सुधार हुआ नहीं लेकिन इस जापानी ट्रिप पर मोटी रकम खर्च किए जा रहे हैं।

जून 2013 में आई दैवी आपदा के बाद कहीं सुधार की सूरत नहीं दिखी, बड़ी बात यह हुई कि इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा नहीं होने से चार धाम यात्रा में बाधा उत्पन्न हो रही है। यहां जमीन पर काम करने के बजाय नौकरशाहों व अभियंताओं की इस टीम ने जापान का रुख किया।

एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि जापान का डिजास्टर उत्तराखंड से भिन्न है। वहां भूकंप से जान-माल का नुकसान होता है और यहां बारिश, भूस्खलन से तबाही होती है।

विदेश यात्राओं के बहाने सैर सपाटा

officer went to japan for training

विदेश यात्राओं के नाम पर पहले भी लाखों रुपए पानी की तरह बहाए गए लेकिन राज्य को कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसी यात्राएं हुई कि जिन्हें लेकर तमाम सवाल उठे।

दो ढाई वर्ष पहले भी मौजूदा सीएस सुभाष कुमार व एसीएस राकेश शर्मा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुबई की यात्रा पर गए। जबकि दुबई का पर्यटन उत्तराखंड से पूरी तरह भिन्न है।

पिछले वर्ष परिवहन मंत्री सुरेंद्र राकेश अफसरों की फौज के साथ आस्ट्रेलिया में परिवहन व्यवस्था का अध्य्यन करने पहुंचे, लेकिन उसका इम्पैक्ट भी विभाग में अब तक नहीं दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed