{"_id":"fb9c8ae1ec96083947d90a25b804e30a","slug":"officer-not-present-in-offices-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले थे दफ्तर, लेकिन नहीं मिले अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले थे दफ्तर, लेकिन नहीं मिले अफसर
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Oct 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में शनिवार दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। दफ्तर खुले थे, लेकिन न कर्मचारी थे न अफसर।
विज्ञापन
लोगों को निराश लौटना पड़ा
हाल यह था कि दूरदराज से काम के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे एससीईआरटी कार्यालय खुला था, लेकिन कार्यालय में कर्मचारी छुट्टी पर थे।
यही हाल जिला पंचायत राज अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय का था। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में डीपीआरओ नहीं थे।
वही जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में गिने चुने कर्मचारियों को छोड़कर न तो जिला उद्यान अधिकारी दफ्तर में थे न कर्मचारी। वही कुछ अन्य विभागों सीमेट, सिंचाई आदि का भी कुछ यही हाल था।
विज्ञापन