{"_id":"a90e48a44ebc982a5f0a0487451233fe","slug":"officer-give-resignation-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार निकाले, इससे पहले खुद ही गया अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार निकाले, इससे पहले खुद ही गया अफसर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Sep 2013 09:56 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) एके जौहरी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने त्यागपत्र के लिए स्वास्थ्य को वजह बताया है।
विज्ञापन
हालांकि उनका त्याग पत्र अभी स्वीकार नहीं किया गया है। साथ ही शासन ने अभी किसी को एमडी का कार्यभार नहीं सौंपा है।
एके जौहरी डेढ़ साल से एमडी के पद पर बने हुए थे। कुछ समय बाद वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। हालांकि शासन ने अगस्त 2013 में ही ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाल रखा था।
विज्ञापन
इसको लेकर जल्द ही साक्षात्कार होने वाले है। माना जा रहा है कि मीडिया में आई खबरों के आधार पर शासन ने जौहरी के खिलाफ एक मोटी फाइल तैयार की थी।
इसी फाइल को आधार बनाते हुए उन्हें हटाने की तैयारी शुरू हो गई थी। इसकी भनक लगते ही एके जौहरी ने सोमवार शाम सचिवालय पहुंचकर त्याग पत्र दे दिया।