होटल में मृत मिला अधिकारी, बेड के किनारे पड़ी थी लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के एक होटल के कमरे में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मृत मिले। कमरे में भीतर से कुंडी लगी हुई थी। पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव बाहर निकाला।
मृतक दिलवर सिंह रावत (54 वर्ष) थलीसैण तहसील के कनेरा बंगार गांव के मूल निवासी थे। उनका परिवार इन दिनों देहरादून में रह रहा है।
पुलिस के मुताबिक पोखड़ा ब्लाक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत दलवीर रावत पिछले चार महीनों से यहां जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्घ थे। वह यहां एक होटल ‘बिष्ट लॉज’ में कमरा लेकर रह रहे थे। सोमवार को सुबह होटल कर्मचारी उनके कमरे में जाने लगा तो उसे कमरा अंदर से बंद मिला।
पुलिस ने कुंडी तोड़कर निकाला शव
आवाज देने पर भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने इसकी जानकारी होटल मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस उप निरीक्षक बीएस बिष्ट मौके पर पहुंचे और कुंडी तोड़कर दरवाजा खुलवाया।
कमरे में दिलबर सिंह रावत बेड के किनारे मृत पड़े हुए थे। होटल मालिक और खिर्सू के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डा. जगदीश नेगी की मौजूदगी में उनके कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्ट्या यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।