फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer and employee tired from election duty

दफ्तर खुला, लेकिन गायब रहे कर्मचारी व अधिकारी

Fri, 09 May 2014 11:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 May 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
officer and employee tired from election duty

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी की थकान उतारी।

विज्ञापन


कार्यालय तो खुले, लेकिन कुर्सियों पर बैठने वाले कर्मचारी, अधिकारी नदारद रहे। हालांकि, अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ भी कम रही, लेकिन जो पहुंचे उन्हें निराश लौटना पड़ा।

अमर उजाला ने विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया:

डीएम ऑफिस, सुबह 11:50 बजे
दफ्तर में सन्नाटा पसरा है। शिकायत कक्ष में कुर्सियां खाली हैं। हालांकि, यहां अन्य दिनों की तरह शिकायत लेकर आने वाले लोगों की भीड़ भी नहीं दिखी।

सामने अपर जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा है, यहां कर्मचारी महिला बैठी है। लेकिन अपर जिला मजिस्ट्रेट सोनिका दफ्तर में नहीं हैं।

यहां कुछ लोग हाथों में कागजात लिए भटकते दिखे। अफसरों के न होने से उन्हें लौटना पड़ा।

विकास भवन, दोपहर 12.30 बजे
विकास भवन के मनरेगा कार्यालय में न अधिकारी हैं न कर्मचारी। सहायक निदेशक बचत कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भी अधिकारी नहीं हैं।
विज्ञापन


बताया गया कि अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर हैं। उधर, लोकपाल कार्यालय में ताला लगा है, जबकि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरएस नेगी दफ्तर में बैठे चुनाव संबंधी कार्य निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर में कई ईवीएम भी रखी थीं, पूछने पर बताया गया कि ये खराब हैं।

सीडीओ कार्यालय, दोपहर एक बजे
सीडीओ कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी नहीं हैं। डीडीओ सुशील मोहन डोभाल अपने कमरे में बैठे कुछ फाइलें निपटा रहे हैं।

पूरे दफ्तर में उनके और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा और कोई मौजूद नहीं है। बाकी सभी चुनाव ड्यूटी पर हैं।

इस दौरान कार्यालय में कुछ लोग अधिकारियों को तलाशते नजर आए, लेकिन किसी के न मिलने पर लौट गए। डीडीओ ने कहा कि सोमवार से स्थिति पटरी पर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed