फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   offensive photo uploaded on FB haldwani

FB पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने से तनाव

Fri, 01 Aug 2014 12:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 01 Aug 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
offensive photo uploaded on FB haldwani

फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के उत्तराखंड के बाजपुर में शुक्रवार को दुकानें बंद करा दी गईं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी ट्रांसपोर्टर के पुत्र को पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बुधवार को फेसबुक पर एक व्यक्ति के धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने से हंगामा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उत्तेजित लोगों को समझाकर माहौल को शांत किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 153ए, 295ए तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया।

अदालत में पेश करने के बाद भेजा जेल

offensive photo uploaded on FB haldwani

बनभूलपुरा चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी ने फेसबुक की तस्दीक करने के बाद आरोपी गुरुनानकपुरा भोटिया पड़ाव निवासी जसतरान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जसतरान ने बताया कि उसे एक हौजरी विक्रेता ने फोटो भेजा था।

पुलिस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। गुरुवार को पुलिस ने जसतरान को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बीएस पांगती कर रहे हैं।

बुधवार दोपहर फेसबुक पर धर्म विशेष के प्रति आपत्तिजनक अपलोड फोटो देखने के लिए लाइन नंबर में भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

जिसके बाद बनभूलपुरा इंदिरानगर के लोग उत्तेजित हो गए और वह कांग्रेस नेता उवैश राजा के नेतृत्व में विरोध जताने कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर धरना और चक्काजाम की धमकी दी थी।

संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप से शांत हुआ बवाल

offensive photo uploaded on FB haldwani

इस पर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली में भीड़ बढ़ने पर सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल कुलदीप सिंह असवाल ने लोगों को समझाया और तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा भी दिलाया था।

बुधवार को पुलिस के साथ ही संभ्रांत लोगों के भी हस्तक्षेप करने पर माहौल शांत हुआ था। इस मामले में किदवईनगर निवासी परवेज ने कोतवाली में तहरीर दी।

बाद में बनभूलपुरा चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए गुरुनानकपुरा भोटिया पड़ाव में दबिश दी और आरोपी ट्रांसपोर्टर के पुत्र जसतरान सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed