फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   off the record gossip

यह ऑफ द रिकॉर्ड किस्से हंसने पर करेंगे मजबूर

Tue, 24 Jun 2014 05:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
off the record gossip

जब बीएसएनएल की केबल डलेगी तो सड़क पूरी खुदेगी, लिहाजा बीएसएनएल के इन अधिकारी के घर के बाहर भी सड़क किनारे खुदाई कर दी गई।

विज्ञापन


काम करने वाली एजेंसी के कारिंदे इतनी जिम्मेदार हैं कि वह काम के मामले में सबको एक निगाह से देखते हैं। ऐसे में अधिकारी के घर के बाहर भी खुदाई कर गड्ढा छोड़ दिया गया।

जब भी कोई अधिकारी के पास पहुंचता है तो वह इस गड्ढे की कहानी सुनाने लगते हैं। कहते हैं कि काम सबका एक तरह से ही होगा। अधिकारी हो या कर्मचारी या कोई और।
विज्ञापन


ऐसे में समस्या दूर कराने जाने वाले समस्या का हल तो पाते नहीं, हां, अधिकारी के प्रति जरूर लेकर लौटते हैं।

शिकायत हो गई अब चाय-पानी पिलाओ

off the record gossip

सोमवार को देहरादून के रेस्टकैंप क्षेत्रवासी सीवर लाइन संबंधी शिकायत लेकर पेयजल निगम कार्यालय पहुंचे।

लोगों का कहना था कि क्षेत्र में हो रहा सीवर लाइन का काम गुणवत्तापरक नहीं हो रहा है। उन्होंने काम गुणवत्तापरक कराए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों को घेरे रखा।

अधिकारियों ने भी बात निपटाते हुए चपरासी से कहा कि लोगों को चाय-पानी पिलाओ। लोगों से बोले कि अजी बहुत हो गई शिकायत, अब जरा चाय-पानी पीजिए, आराम से बैठिए।

धोखेबाज मानसून

off the record gossip

जिस तरह घायल की गति केवल घायल समझता है, उसी तरह मौसम विभाग के पूर्वानुमान से जख्मी लोगों की हालत भी उनसे बेहतर कोई नहीं जानता।

राजधानी देहरादून में बच्चों के स्कूल सोमवार से खुल गए। कई ऐसे अभिभावक थे, जिन्होंने मौसम विभाग की तरफ से जारी बारिश का पूर्वानुमान पढ़ा और बच्चों को स्कूल के लिए तैयार ही नहीं किया।

बादल भी छाए थे, उम्मीद थी कि खूब बरसेंगे। बच्चे भी बादल देखकर खुश थे। लेकिन ऐन मौके पर बादल दगा दे गए और बच्चे, अभिभावक सभी ठगे से रह गए।

अब वह मौसम विभाग वालों को कोस रहे हैं। बेचारे मौसम वाले भी क्यों करें। इंद्रदेव कोई उनके वश में थोड़े ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed