Haridwar: पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकत ने लोगों को किया शर्म से पानी-पानी, दो महिला समेत पांच को पहुंचाया जेल
हरिद्वार में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग सार्वजनिक स्थान पर कार में अश्लील हरकत करते पकड़े गए। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सार्वजनिक स्थान पर कार के अंदर अश्लील हरकत कर रहे पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद सभी का चालान और कार को सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में सलेमपुर चौक के पास एक कार के अंदर महिला और पुरुष अश्लीलता कर रहे थे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पेपर लीक मामले में इनामी आरोपियों की तलाश में यूपी में छापे, भाजपा नेता समेत तीन फरार
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी मुस्तफा निवासी ग्राम दादूपुर गोविंदपुर, जब्बार अली निवासी कस्बा व थाना तुबनगंज जिला कुच्छ बंगाल हाल पता सलेमपुर, असगर अली निवासी ग्राम दिवोपार थाना तुबनगंज बंगाल हाल पता सलेमपुर और ज्वालापुर अहबाबनगर एवं ग्राम जाटीयान थाना कोतवाली बिजनौर हाल पता झंडा चौक कनखल को गिरफ्तार किया गया है।