फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   objection on election date in uttarakhand.

उत्तराखंड में चुनाव की तारीख पर कांग्रेस का ऐतराज, बताई बड़ी वजह

Fri, 06 Jan 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
objection on election date in uttarakhand.
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) - फोटो : file photo

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीख 15 फरवरी घोषित किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय इस संबंध में एक पत्र चुनाव आयोग को लिखेंगे।

विज्ञापन


किशोर उपाध्याय का कहना है कि चुनावी कार्यक्रम में इस बात का ध्यान नहीं रखा कि उस दौरान राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फ जमी रहती है।

किशोर उपाध्याय का कहना है कि एक ओर चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करता है लेकिन उत्तराखंड की चुनाव तारीख घोषित करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा गया है।

विज्ञापन

35 विधानसभा सीटों पर फरवरी में गिरती है बर्फ

objection on election date in uttarakhand.
उत्तराखंड में फरवरी के महीने में बर्फ पड़ती है। - फोटो : AmarUjala

उनका कहना है कि राज्य की 35 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां 15 फरवरी के आसपास बर्फ रहती है। ऐसे में चुनाव के इंतजाम के साथ सुदूर गांवों में रहने वालों को मतदान का अधिकार दिलाना चुनौती होगा।

उन्होंने बताया कि आयोग से अपील की गई थी कि चुनाव या तो 15 दिसंबर तक करा लिए जाते या फिर मार्च के महीने में होते।

लोगों को बूथ तक पहुंचना होगा मुश्किल

objection on election date in uttarakhand.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

किशोर का कहना है कि बड़ी संख्या में ऐसे पोलिंग बूथ होंगे जहां तक पहुंचना लोगों के लिए मुश्किलों भरा होगा और मतदान कम होगा।

किशोर ने राज्य के अधिकारियों के प्रति भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आयोग के सामने राज्य का पक्ष ठीक से नहीं रखा। आयोग ने जिन राज्यों का कार्यक्रम घोषित किया है उनमें आखिरी चरण में उत्तराखंड को शामिल किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed