फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Obesity increasing among children and women of Uttarakhand

Dehradun News: उत्तराखंड के बच्चों और महिलाओं में बढ़ रहा मोटापा

Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Obesity increasing among children and women of Uttarakhand
I- एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट में खुलासा, चार साल पहले एनएफएचएस-4 की रिपोर्ट में आंकड़ा कम था
विज्ञापन

I
खानपान के असर और फिजिकल एक्टिविटी की कमी से उत्तराखंड के बच्चों और महिलाओं में मोटापा बढ़ता जा रहा है। इसकी जानकारी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस)-5 की रिपोर्ट से मिली है। जबकि, चार साल पहले आई एनएफएचएस-4 की रिपोर्ट में यह संख्या कम थी। चार साल में मोटापा वाले लोगों की संख्या में दो फीसदी इजाफा हुआ है।I
I
I
Iएनएफएचएस-4 सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पांच साल से कम उम्र के बच्चों में मोटापा दो फीसदी था लेकिन एनएफएचएस -5 की रिपोर्ट में इसकी संख्या बढ़कर 3.1 फीसदी हो गई है। इसका असर देश के सभी राज्यों में पड़ा। सभी राज्यों में मोटापा वाली महिलाओं और बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जो राज्य एक साल पहले ग्रीन या येलो जोन में थे वे अब रेड जोन में आ गए हैं। उत्तराखंड भी रेड जोन में चला गया है, जबकि इससे पहले हालात कुछ ठीक थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iचार फीसदी से अधिक हुए मोटापा वाले लोग
I
Iउत्तराखंड की 2014-15 में आई एनएफएचएस-4 की रिपोर्ट के मुताबिक मोटापा वाले पांच साल से कम उम्र के बच्चे और 15 से 49 वर्ष की महिलाएं तीन फीसदी से कम थीं, लेकिन 2019-20 में आई एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट के मुताबिक इनकी संख्या चार फीसदी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबच्चों पर पढ़ाई का दबाव अधिक, खेलकूद में पीछे
I
दून अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन के फिजिशियन व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि आजकल बच्चों के पास पढ़ाई का इतना दबाव बढ़ गया है कि उन्हें खेलने-कूदने का समय ही नहीं बचता है। अगर खेलने का समय भी मिलता है तो बच्चे मोबाइल फोन पर गेम खेलते हैं। बच्चों की अधिकतर एक्टिविटी एक जगह पर बैठकर होती है। वहीं, महिलाओं की बात करें तो पहले की महिलाएं खेती करती थीं लेकिन आज अधिकतर महिलाएं पेशेवर हैं। वे अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव से शहर की ओर आ गई हैं। अधिकतर महिलाएं घर के काम स्वयं न करके मेड लगाती हैं।I

Iफास्ट फूड और सुपर रिफाइंड फूड नुकसानदायक
I
I
I
Iडॉ. बिष्ट का कहना है कि आजकल का खानपान भी मोटापा बढ़ाता है। आजकल फास्ट फूड और सुपर रिफांइड फूड वाले खाद्य पदार्थ ज्यादा खाए जाते हैं। इनसे मोटापा बढ़ता है। मोटापा बढ़ने से कई बीमारियां भी होती हैं। बच्चों के लिए मोटापा एक विशेष समस्या बनता जा रहा है।
I
I---------
I
I
I
I--मोटापे से होने वाली बीमारियां
I
I-टाइप-2 डायबिटीजI
I-दिल की बीमारी
I
I-हाई ब्लड प्रेशरI
I-पित्ताशय का रोग
I
I-फैटी लिवर I
I-हाई कोलेस्ट्रॉल आदिI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article