फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   obama security in nepal border.

ओबामा की सुरक्षा के लिए ऐसा है सेना का खुफिया पहरा

Tue, 20 Jan 2015 03:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 20 Jan 2015 03:44 PM IST
विज्ञापन
obama security in nepal border.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली दौरे के मद्देनजर आतंकियों के नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ के प्रयास की खुफिया रिपोर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुस्त बना सुरक्षा तंत्र सोमवार को अमर उजाला की रिपोर्ट के बाद हरकत में आया है।

विज्ञापन


दोनों देशों के बीच आवागमन के वैधानिक रास्ते के साथ ही सुरक्षा तंत्र ने अब चोर रास्तों पर भी चौकसी बढ़ा दी है। मंगलवार को एसएसबी की चार बीओपी चैक पोस्ट के जवानों ने जहां ज्वाइंट पेट्रोलिंग की, वहीं पुलिस कर्मी भी दिनभर सीमा पर चेकिंग करते नजर आए।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली आगमन पर खुफिया तंत्र ने आतंकी हमले के प्रयास की आशंका जताई है। सौ से अधिक आतंकवादियों के नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश का प्रयास करने की खुफिया रिपोर्ट के बाद केंद्र ने भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके सीमा पर सुरक्षा तंत्र सुस्त बना हुआ था और अधिकारी चाक-चौबंद सुरक्षा का हवाई दावा कर रहे थे। रविवार को अमर उजाला ने बार्डर में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की तो असलियत सामने आई। खबर प्रकाशित होने के बाद सुरक्षा तंत्र हरकत में आया है।

एसएसबी ने तैनात किया डॉग स्क्वायड

obama security in nepal border.

सोमवार को बनबसा और टनकपुर के बीच स्थापित एसएसबी की चार बीओपी के दो दर्जन जवानों ने गढ़ीगोठ से लेकर ब्रह्मदेव तक 18 किमी. लंबी सीमा क्षेत्र में ज्वाइंट पेट्रोलिंग की।

वहीं, बनबसा के शारदा बैराज पर भी पुलिस आवाजाही करते हर व्यक्ति की तलाशी लेती नजर आई। टनकपुर बैराज में भी पुलिस और एसएसबी जवानों ने लोगों की चेकिंग की। कोतवाल कमल राम आर्य ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
 
एसएसबी के ज्यादातर जवान दिल्ली में ड्यूटी गए
नेपाल सीमा में तैनात अधिकांश जवानों की गणतंत्र दिवस और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी लगी है। टनकपुर बीओपी के इंचार्ज दीपक विश्वास ने बताया कि जवान विस चुनाव के बाद ही लौटेंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल चेक पोस्टों में सुरक्षा पर नजर रखने को पर्याप्त जवान हैं।
 
सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने को एसएसबी ने डॉग स्क्वायड दल तैनात किया है। 57वीं वाहनी की डी कंपनी के प्रभारी उप सेनानायक जगदीश प्रसाद ने बताया कि एसएसबी के डॉग स्क्वायड में पास पांच प्रशिक्षित कुत्ते हैं।

ये चोरी का सामान पकड़ने के साथ नारकोटिक्स और विस्फोटक सामग्री पकड़ने में माहिर हैं। टोटो और एलएक्स नाम के कुत्ते नारकोटिक्स पकड़ने में माहिर हैं। जबकि चीरू और माचो विस्फोटक सामग्री पकड़ने में माहिर हैं। जैनी नाम का कुत्ता चोरी का सामान पकड़ने में माहिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed