{"_id":"623a86784951b969947840e4","slug":"oath-taking-ceremony-of-new-government-in-uttarakhand-special-worship-in-all-temples-including-shri-badri-kedar-throne","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह: श्री बदरी-केदार के गद्दीस्थल सहित आज सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह: श्री बदरी-केदार के गद्दीस्थल सहित आज सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा
Wed, 23 Mar 2022 08:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 23 Mar 2022 08:01 AM IST
सार
श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। नई सरकार के गठन के अवसर पर समस्त जनता की सुख, समृद्धि व आरोग्य की कामना के लिए श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में कुछ देर में पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। 10 बजे तक विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में आज नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ के गद्दीस्थल सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में लोक कल्याण के लिए विशेष पूजा अर्चना होगी। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की ओर से इस संबंध में मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश दिया गया है।
श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। नई सरकार के गठन के अवसर पर समस्त जनता की सुख, समृद्धि व आरोग्य की कामना के लिए श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में कुछ देर में पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। 10 बजे तक विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से श्री बदरीनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थल ज्योर्तिमठ (जोशीमठ) व पांडुकेश्वर, केदारनाथ के गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक कालीमठ, गुप्तकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण, भगवान तुंगनाथ के गद्दीस्थल मक्कूमठ आदि में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष ने कहा कि लोक कल्याण की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भी विशेष पूजा की जाएगी।

आज कुर्सी संभालने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने मांगा प्रदेशवासियों से आशीर्वाद
सूबे के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण करने जा रहे पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेश वासियों से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने अपील की है कि वह परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर अपना आशीर्वाद जरूर दें।
सीएम धामी ने कहा कि मैं आप सभी को सादर आमंत्रित करता हूं। आशा करता हूं कि आप सभी हमेशा की तरह इस बार भी मुझे अपना आशीर्वाद देने अवश्य पधारेंगे। आइए, हम साथ मिल कर एक ऐसे उत्तराखंड का निर्माण करें, जो पहले से और अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़ हो, जहां युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी और जन-जन के चेहरे पर मुस्कान खिलेगी।
उन्होंने कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ कर हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। हमारे इस ‘विकल्प रहित संकल्प’ की यात्रा शुरू हो चुकी है जो भगवान बदरीनाथ और बाबा केदार की कृपा व आप सभी के आशीर्वाद से निश्चित ही अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।