फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   oath ceremony of narendra modi

मोदी की शपथ के वक्त के पीछे छुपा है राज

Sat, 24 May 2014 03:45 PM IST
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 24 May 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony of narendra modi

16 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में इतनी देरी क्यों की गई। इस पता चला गया है।

विज्ञापन


देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ से अनेक शुभ मुहूर्त और लग्न जुडे़ हैं।

गोधूलि बेला में राज्याभिषेक को ज्योतिषशास्त्र में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। संयोग देखिए कि 26 मई की शाम भरणी नक्षत्र पड़ रहा है। नाड़ी की चाल मध्य है।

चंद्रगुप्त मौर्य के लिए भी चाणक्य ने मध्य नाड़ी तथा भरणी नक्षत्र का योग चुना था। सोमवार को पड़ने वाले शिव प्रदोष में शपथ लेने वाले के लिए संसार खुशियों से भरा होता है।

ग्रह नक्षत्र हैं मोदी के अनुकूल

oath ceremony of narendra modi

चुनाव परिणाम 16 मई को आ गए किंतु नरेंद्र मोदी यूं ही 26 मई को शपथ नहीं ले रहे हैं। इसके पीछे ज्योतिष के तमाम लग्न और मुहूर्त हैं।

ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार जिस समय सायंकाल 6 बजे मोदी शपथ लेंगे, उस समय तुला लग्न है।

वृश्चिक राशि के नरेंद्र मोदी इसलिए भी भाग्यशाली है चूंकि तुला का स्वामी शुक्र चंद्रमा के साथ उसी समय सप्तम भाव में आ रहा है। मिश्रपुरी बताते हैं कि भरणी नक्षत्र का स्वामी भी शुक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तो इसलिए चुनी गई 26 तारीख

oath ceremony of narendra modi

बताया गया है कि 23 मई से मोदी की कुंडली में शुक्र की महादशा 18 वर्ष 7 महीने और 2 दिनों के लिए शुरू हो गई है। शायद इसलिए भी शपथ ग्रहण को लंबा खींचकर 26 मई तक टाला गया है।

डॉ. मिश्रपुरी के अनुसार, लग्न में उच्चस्थ शनि, शनि पर गुरु और शुक्र की कृपा, चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि, नवम् भाव में भाग्येश के साथ गुरु की युति बहुत कुछ संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन

6 से 6:20 बजे तक शपथ लेना सर्वोत्तम

oath ceremony of narendra modi

ये ऐसे योग हैं जिनमें शपथ ग्रहण करने वाला चारों दिशाओं में ख्याति प्राप्त करता है।

मोदी के लिए परेशानी का केवल एक कारक अष्टम् भाव का सूर्य है। चूंकि सौरमंडल के अन्य सभी ग्रह और नक्षत्र नरेंद्र मोदी के पक्ष में है, अत: सूर्य की कृपा उन पर बनना निश्चित है।

ज्योतिषीय दृष्टि से गोधूलि बेला में सायं 6 से 6:20 बजे तक शपथ लेना सर्वोत्तम माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed