फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nursing posts Final selection list of 1564 hangs even after verification Medical Services Selection Board

Uttarakhand: राजकीय अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी नहीं हो रही दूर, 1564 पदों की अंतिम चयन सूची  लटकी

Thu, 24 Aug 2023 12:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Aug 2023 12:41 PM IST
सार

भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मई व जून महीने में अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन किया, लेकिन अभी तक अंतिम चयन परिणाम घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन
Nursing posts Final selection list of 1564 hangs even after verification Medical Services Selection Board
nurse demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में 1,564 नर्सिंग पदों की भर्ती में दस्तावेज सत्यापन के बाद भी अंतिम चयन सूची लटकी हुई है। इन पदों की भर्ती उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की जा रही है। बोर्ड ने 30 मई से 30 जून तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया। दो माह बीतने के बावजूद अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

विज्ञापन


भर्ती में देरी से राजकीय अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य विभाग में तीन हजार से अधिक नर्सिंग अधिकारियों के पद खाली हैं। 12 सालों बाद स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग पदों पर भर्ती की गई।

विज्ञापन

वर्षवार मेरिट के आधार पर इन पदों की भर्ती की जा रही है। इसमें पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने मई व जून महीने में अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन किया, लेकिन अभी तक अंतिम चयन परिणाम घोषित नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं भी हो रही प्रभावित
बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण का कहना है कि राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। कहा, भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते खाली पदों को भरा नहीं जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि शीघ्र ही नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों का परिणाम घोषित किया जाए। साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 1383 नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

ये भी पढे़ं...अमेरिका से आई कॉल ने बचाई जान:  इंस्टाग्राम पर सुसाइड प्वाइंट के बारे में पूछ रही युवती, DSP तक पहुंची पोस्ट

नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नर्सिंग काउंसिल से अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापित किया जा रहा है। जल्द ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। -डॉ. डीएस रावत, अध्यक्ष उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed