{"_id":"6a623586eda9668f61062929","slug":"nursing-ekta-manch-unemployed-workers-marched-towards-cm-s-residence-one-attempted-to-slit-veins-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग एकता मंच: बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस से हुई झड़प, एक ने हाथ की नस काटने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग एकता मंच: बेरोजगारों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस से हुई झड़प, एक ने हाथ की नस काटने की कोशिश की
Thu, 23 Jul 2026 09:10 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:10 PM IST
सार
नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में बेरोजगार करीब सात महीने से धरना दे रहे हैं। उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि भर्ती वर्षवार की जाए। बुधवार को नर्सिंग बेरोजगारों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आवास घेर लिया था।
विज्ञापन
नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नर्सिंग बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने हाथ की नस काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में बेरोजगार करीब सात महीने से धरना दे रहे हैं। उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि भर्ती वर्षवार की जाए। बुधवार को नर्सिंग बेरोजगारों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आवास घेर लिया था। मंत्री के साथ वार्ता में मांगों पर सहमति न बनने से नाराज चार महिला प्रदर्शनकारियों ने फिनायल पी लिया था। इसमें एक महिला की हालत गंभीर हो गई थी। बृहस्पतिवार को बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे थे। उन्होंने गांधी पार्क से रैली निकाली।
विज्ञापन
UTU Paper Leak: प्रश्न पत्र लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए जैसे ही हाथीबड़कला पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने बताया कि सरकार उनकी बातों को अनसुना कर रही है। लंबे विरोध के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान किरन आर्य, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, लीला चौहान और विकास पुंडीर आदि मौजूद रहे।