UTU Paper Leak: प्रश्न पत्र लीक करने वाला आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, व्हाट्सअप ग्रुप से आउट किया था पेपर
Dehradun News: पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन के बीच देहरादून में उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। इसमें एक सहायक प्रोफेसर की भूमिका सामने आई है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विस्तार
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोपी सहायक प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि हाल ही में आयोजित परीक्षा के संबंध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल मिला था, जिसमें शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा पूरी होने के बाद मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। इसके बाद विवि द्वारा गठित कमेटी की जांच के दौरान भी उक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा परीक्षा से पूर्व छात्रों के पोर्टल व व्हट्सअप पर परीक्षा से सम्बन्धित समान प्रश्नों को साझा किया जाना प्रकाश में आया। जिसके बाद सहारनपुर निवासी आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता(40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कुबेर के खजाने तक पहुंची पुलिस जांच, अभिलेखों से किया जा रहा मिलान
सेवा से किया बर्खास्त
सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विवि अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. टीएस सिद्धू ने बताया कि प्रकरण सामने आते ही संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका इंक्रीमेंट रोक दिया गया था। संस्थान और विश्वविद्यालय की संयुक्त जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Dr Vinay Kumar Patel, Controller of Examinations at Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technical University (UTU), Dehradun, filed a complaint at Premnagar Police Station alleging that Ashish Kumar Gupta, Assistant Professor at Shivalik College… pic.twitter.com/R2U1y2yY4i
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2026
हजारों छात्रों को दोबारा देनी होगी परीक्षा
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्र लीक की पुष्टि होने से राज्य के 12 इंजीनियरिंग संस्थानों के हजारों विद्यार्थियों को अब दोबारा परीक्षा देनी होगी।
इन कॉलेजों में परीक्षा रद्द
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल
- तुलाज इंस्टीट्यूट, देहरादून
- बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट
- रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
- शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून
- जयराम भाई पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
- माया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
- बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
- टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, टिहरी
- नन्हीं परी सीमांत इंजीनियरिंग संस्थान, पिथौरागढ़
- वूमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून
- इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोपेश्वर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.