फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nurses strike in all over uttarakhand.

नर्सों की महाहड़ताल जारी, जेल जाने को भी तैयार

Thu, 10 Sep 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Sep 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
nurses strike in all over uttarakhand.

ग्रेड पे बढ़ाने के लिए आंदोलनरत नर्सें बृहस्पतिवार (आज) से हड़ताल पर जा रही हैं। नर्सों ने चेतावनी दी है कि ग्रेड पे की मांग पूरी होने तक वे हड़ताल पर रहेंगी। उन्हें चाहे जेल जाना पड़े, लेकिन वे सरकार से ग्रेड पे बढ़ाकर ही रहेंगी।

विज्ञापन


ग्रेड पे समेत विभिन्न मांगों पर राजकीय नर्सेज एसोसिएशन के बैनर पर प्रदेश भर की नर्स एक हफ्ते से आंदोलन कर रही हैं। पिछले तीन दिन से नर्सों ने सामूहिक छुट्टी लेकर काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ही स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से वार्ता विफल रहने के बाद नर्सों ने दस सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया था। बुधवार शाम सरकार की ओर से हड़ताल को प्रतिबंधित करने पर नर्सेज एसोसिएशन ने नर्सेज आवास में आपात बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की प्रांतीय प्रवक्ता लक्ष्मी पुनेठा ने कहा कि नर्स दो साल से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रही हैं। सरकार नर्सों को हर बार झूठा आश्वासन देती है। इस बार नर्स ग्रेड पे बढ़ने पर ही हड़ताल समाप्त करेंगी।

हड़ताल रोकने के ल‌िए एस्मा लागू

nurses strike in all over uttarakhand.

इससे पूर्व दोपहर में भी नर्सों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैठक में एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष अंजना भौमिक, कृष्णा रावत, लक्ष्मी पुनेठा, रामेश्वरी, सुभाषिनी, रेखा बिष्ट आदि शामिल रहे।

बातचीत से सुलह नहीं होने पर शासन ने नर्सों की हड़ताल के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग में एस्मा लागू कर दिया है। एस्मा लागू होने के बाद शासन ने विभागाध्यक्षों के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया है।

एस्मा लागू रहने के दौरान यदि कोई कर्मी हड़ताल या कार्य बहिष्कार करेगा या सरकारी कामकाज में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed