{"_id":"ade93b17815a2f8c7f365c68a8afe6cb","slug":"nurse-strike-in-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों ने दून के अस्पतालों में रोका 'ऑपरेशन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों ने दून के अस्पतालों में रोका 'ऑपरेशन'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Dec 2013 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार से पहले शिफ्ट में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके कारण पहले दिन दून अस्पताल, कोरोनेसन और दून महिला में आपरेशन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी आंशिक तौर पर परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि फार्मासिस्ट और इंटर्न की ओर से मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए पूरी कोशिश की गई।
विज्ञापन
दो बजे के बाद आपरेशन
कार्य बहिष्कार होने से दून अस्पताल में सुबह होने वाले आपरेशन प्रभावित रहे। दो बजे तक एक भी आपरेशन नहीं हो पाए। इसका कारण यह था कि इंटर्न में कोई ऐसा प्रशिक्षित नहीं था, जिसकी मदद से कोई भी आपरेशन किया जा सके। ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टाफ के दो बजे काम पर वापस आने के बाद आपरेशन किया गया।
विज्ञापन
हालांकि इसके कारण कुछ आपरेशन स्थगित भी करने पड़े। सर्जिकल वार्ड, बाल वार्ड सहित विभिन्न वार्ड के मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। उनका उतना ठीक तरीके से केयर नहीं हो पाया, जितना की नर्सिंग स्टाफ होने की स्थिति में होती है। कई बार तो मरीजों के परिजनों को खुद ही उपकरणों को ठीक करना पड़ रहा था।
वार्ता नहीं हो पाई
उत्तराखंड नर्सिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मी पुनेठा ने बताया कि सोमवार को शासन में वार्ता होनी थी, लेकिन किसी कारणवश वार्ता नहीं हो पाई। अब वार्ता के लिए मंगलवार सुबह शासन में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए नर्सिंग स्टाफ कतई जिम्मेदार नहीं है।
उनकी मांगों को लेकर शासन और सरकार की ओर से लगातार उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें मजबूर होकर कार्य बहिष्कार या हड़ताल करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।