फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   number of unemployed increased in uttarakhand

यहां नौ माह में बढ़ी एक लाख 38 हजार बेरोजगारों की फौज

Fri, 04 Nov 2016 11:13 AM IST
नवीन सक्सेना / अमर उजाला, हल्द्वानी
नवीन सक्सेना / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 04 Nov 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
number of unemployed increased in uttarakhand
unemployment

उत्तराखंड में बेरोजगारों की फौज खड़ी होती जा रही है। सेवायोजन विभाग के आंकड़े देखें तो नौ महीने में राज्य में केवल 313 युवाओं को ही नौकरी मिल सकी है, जबकि बेरोजगारों की संख्या एक लाख 38 हजार 162 तक बढ़ गई।

विज्ञापन


इस तरह प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 9 लाख 59 हजार 785 पहुंच गई है। इसमें सर्वाधिक पंजीकृत बेरोजगारों में देहरादून प्रदेश में अव्वल है जबकि ऊधमसिंह नगर जिला दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन


राज्य गठन के समय प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या करीब डेढ़ लाख थी, लेकिन बेरोजगारों की तादाद में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद युवाओं को रोजगारों नहीं मिल पा रहा है। युवाओं को सरकारी महकमों की बात तो दूर निजी सेक्टर तक में आसानी से जॉब नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि पिछले साल दिसंबर 2016 तक पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या आठ लाख 21 हजार 623 थी और इस साल जनवरी से लेकर सितंबर तक यह आंकड़ा नौ लाख 59 हजार 785 पर पहुंच गया। इसमें सर्वाधिक बेरोजगारों की संख्या चार लाख 3 हजार 578 इंटरमीडिएट उत्तीर्ण युवाओं की है जबकि हाईस्कूल पास बेरोजगार एक लाख 67 हजार 803 पंजीकृत हैं। 

सेवायोजन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से लेकर सितंबर तक पंजीकृत बेरोजगारों में 313 युवाओं को ही नौकरी मिल सकी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी नौकरी के लिए सेवायोजन में पंजीकरण अनिवार्य होने की वजह से भी पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

इतने बेरोजगार हैं पंजीकृत

number of unemployed increased in uttarakhand

कई बार देखा गया है कि पंजीकृत बेरोजगारों को नौकरी मिलने के बाद भी वे सेवायोजन में अपना नाम कटवाने नहीं आते। केवल पंजीकरण का नवीनीकरण न कराने पर नाम कटने पर संख्या कम होती है। इधर, काफी संख्या में युवा सिडकुल में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारों में उनका नाम दर्ज होगा। इसकी वजह सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद ही है।   

किस जिले में कितने बेरोजगार हैं पंजीकृत
नैनीताल - 1,05573
ऊधमसिंह नगर - 109710
अल्मोड़ा - 7,1261
पिथौरागढ़ - 73144
बागेश्वर - 32863
चंपावत - 25212
देहरादून - 187412
टिहरी - 73880
उत्तरकाशी - 43177
हरिद्वार - 98613
पौड़ी - 64773
चमोली - 46302
रुद्रप्रयाग - 27860

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed