{"_id":"5edda0298ebc3e902576acf2","slug":"nta-s-hotel-management-entrance-examination-postponed-against-corona-transition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus : कोरोना संक्रमण के बीच एनटीए की होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा फिर स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus : कोरोना संक्रमण के बीच एनटीए की होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा फिर स्थगित
Mon, 08 Jun 2020 07:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
NTA
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने एक बार फिर नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन, एनसीएचएम जेईई स्थगित कर दी है। अब इस परीक्षा की तिथि दोबारा जारी की जाएगी।
एनटीए की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 22 जून को देशभर में होने वाली होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा फिलहाल नहीं होगी। मौजूदा हालात के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब परीक्षा को स्थगित किया गया हो। इससे पहले यह परीक्षा अप्रैल में आयोजित होने वाली थी, बाद में जिसे जून तक के लिए टाल दिया गया था और अब एक फिर से इसे स्थगित किया गया है।
परीक्षा में उम्मीदवारों को तीन घंटे में 200 प्रश्नों को हल करना होगा। हर सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा। हॉस्पिटेलिटी और हॉस्टल एडमिनिस्ट्रेशन के बीएससी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए हर साल हजारों स्टूडेंट्स आवेदन करते हैं। प्रवेश परीक्षा में मिले नंबर के आधार पर उम्मीदवारों को देश के 63 शीर्ष रैंक वाले होटल मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिले का मौका मिलता है।