फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   now tourists live at home

पहाड़ी क्षेत्रों में अब घरों में होगी पर्यटकों की आव-भगत

Fri, 06 Dec 2013 04:09 PM IST
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 06 Dec 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
now tourists live at home

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन पर्यटन क्षेत्रों से जुडे़ गांवों को होम स्टे के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


टेंटों में रात नहीं गुजारनी पडे़गी रात

यदि आप विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, सतोपंथ, हिम क्रीड़ा स्थली औली, कल्पनाथ सहित सुरम्य बुग्यालों से होकर गुजरने वाले ट्रेकिंग रूछों का मजा लेने के लिए चमोली जिले में पहुंचें तो अब आपको कहीं टेंटों में रात नहीं गुजारनी पडे़गी।

पढ़ें, बेटे के लिए तांत्रिक के चंगुल में फंसी मां
विज्ञापन


इस योजना के तहत नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क गांवों में प्रत्येक परिवार को फर्नीचर, बर्तन और अन्य जरूरी सामान की खरीददारी के लिए करीब 60 हजार रुपए तक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, यौन शोषण प्रकरणः अपर सचिव जोशी सस्पेंड

इससे दो फायदे होंगे, एक तो ग्रामीणों को पर्यटकों को ठहराने में अच्छी आमदनी होगी, दूसरा यह कि पर्यटकों के साथ ग्रामीण गाइड का कार्य भी कर सकते हैं।

उर्गम घाटी में है होम स्टे की व्यवस्था
उर्गम घाटी में कई परिवार वर्षों से पर्यटकों के लिए होम स्टे की व्यवस्था करते हैं। यहां पर्यटक क्षेत्र के सैर-सपाटे पर आकर ग्रामीणों के घरों में ही रात्रि विश्राम करते हैं।

पढ़ें, देहरादून में हाईटेक होगा नरेंद्र मोदी का शंखनाद

इसको देखते हुए अब नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क भी देश के अंतिम गांव माणा, लाता, रैणी, करछों, उर्गम, तुगासी, देवग्राम, तोलम और सुराईथोटा गांवों में भी होम स्टे योजना शुरू करने की योजना बना रहा है।


यह योजना तो फ्लाप ही रही
वर्ष 2011 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने नीती घाटी के द्रोणागिरी और मेहरगांव को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। लेकिन यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई है।

सीमा क्षेत्र के गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। माणा, नीती, गमशाली, गरपक, कागा, द्रोणागिरी, महरगांव, लाता, मलारी, फरकिया, जुम्मा और बाम्पा गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की यह योजना ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उर्गम घाटी के ग्रामीण पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजन परोसते हैं, अपने घरों में होम स्टे कराते हैं। इसके एवज में पर्यटक अपने हिसाब से ग्रामीणों को इसका मेहनताना देते हैं।
- लक्ष्मण सिंह नेगी, ग्रामीण, उर्गम घाटी

पार्क प्रशासन ने शासन के सम्मुख अपनी होम स्टे योजना का प्रपोजल रखा था जिसे स्वीकृति मिल गई है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रेकिंग रूट और पर्यटक स्थलों के समीप कई गांव मौजूद हैं। पर्यटकों को यहां होम स्टे कराने के लिए ग्रामीणों को सुविधाएं दी जाएगी।
- राजीव धीमान, डीएफओ, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ (चमोली)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed