Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the SDO of electricity department will be able to travel in Bolero Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: अब बोलेरो से चल सकेंगे बिजली विभाग के एसडीओ, यूपीसीएल ने 19 साल बाद बदला नियम

Wed, 04 Dec 2024 12:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

निगम के अध्यक्ष, सचिव ऊर्जा और प्रबंध निदेशक इनोवा क्रिस्टा या इसके समकक्ष वाहन से चल सकेंगे। पूर्णकालिक निदेशक या अधिशासी निदेशक होंडा सिटी, सियाज, वरना, क्रेटा या समकक्ष से चल सकेंगे।

विज्ञापन
Now the SDO of electricity department will be able to travel in Bolero Uttarakhand News in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली विभाग के अफसरों के लिए यूपीसीएल ने किराये के वाहनों की व्यवस्था में 19 साल बाद बदलाव कर दिया है। जो वाहन पहले चलाए जाते थे, उनमें से कई अब बंद हो चुके हैं। दरअसल, यूपीसीएल में 2005 में अधिकारियों के लिए वाहन तय किए गए थे। इनमें से डीजल चलित जीप या एंबेसडर कार पहले ही बंद हो चुकी है। लिहाजा, नए सिरे से वाहनों की व्यवस्था तय की गई है।

विज्ञापन


यूपीसीएल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब निगम के अध्यक्ष, सचिव ऊर्जा और प्रबंध निदेशक इनोवा क्रिस्टा या इसके समकक्ष वाहन से चल सकेंगे। पूर्णकालिक निदेशक या अधिशासी निदेशक होंडा सिटी, सियाज, वरना, क्रेटा या समकक्ष से चल सकेंगे। सभी चीफ इंजीनियर, जीएम व समकक्ष अधिकारी क्रेटा या समकक्ष वाहन से चल सकेंगे।
विज्ञापन


एसई, डीजीएम व समकक्ष अफसर डिजायर, बोलेरो या समकक्ष वाहन से चल सकेंगे। खंड में तैनात सभी एक्सईएन भी डिजायर, बोलेराे या समकक्ष वाहन से चल सकेंगे। एसडीओ व एई बोलेरो या समकक्ष वाहन से चल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: घायलों को तत्काल मिलेगा बेहतर इलाज, ट्रामा नेटवर्क के लिए अस्पतालों की होगी मैपिंग, जल्द बनेगा एप

इन सभी अधिकारियों के अलावा अगर किसी अफसर को वाहन की जरूरत होगी तो उसके लिए यूपीसीएल के एमडी का अनुमोदन लेना जरूरी होगा। यूपीसीएल के एसई मुख्यालय वीएस पंवार ने बताया कि निदेशकों की समिति की सहमति से यह बदलाव लागू किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed