{"_id":"611428178ebc3e44f953249a","slug":"now-people-will-not-have-problem-in-rto-city-news-drn387241378","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में अब डीएल, परमिट बनवाने, टैक्स जमा करने को लेकर नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में अब डीएल, परमिट बनवाने, टैक्स जमा करने को लेकर नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, परमिट बनवाने के साथ ही टैक्स जमा कराने के लिए अब वाहन स्वामियों को भटकना नहीं पड़ेगा। कारण कि आरटीओ में अब जनसंपर्क अधिकारी की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम कार्यालय आने वाले सभी लोगों को संबंधित काउंटरों की जानकारी देने के साथ उनकी मदद भी करेगी।
बता दें कि पिछले दिनों परिवहन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा ने आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने परमिट बनवाने व टैक्स जमा कराने को लेकर इधर-उधर भटक रहे वाहन स्वामियों को देखकर न सिर्फ कड़ी नाराजगी जताई थी और इस बात की भी हिदायत दी थी कि मुख्य गेट पर जनसंपर्क अधिकारी की तैनाती की जाए, जो आरटीओ में आने वाले सभी वाहन स्वामियों को कार्यालय से जुड़े तमाम विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दें।
एआरटीओ (प्रशासन) द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कार्यालय में मेन गेट पर हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां पर लोगों को डीएल बनवाने में बनवाने पर जमा कराने चालान जमा कराने से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
----
आरटीओ में सभी काउंटरों को हॉल में किया शिफ्ट
आरटीओ में चालान, टैक्स जमा कराने समेत तमाम विभागीय कार्यों के लिए वाहन स्वामियों को कार्यालय के बाहर की खिड़कियों पर बारिश और धूप में लाइन नहीं लगानी होगी। कारण कि अब सभी काउंटरों को कार्यालय के हाल में शिफ्ट कर दिया गया है। आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि परिवहन सचिव के आदेश पर सभी काउंटरों को हाल में शिफ्ट कर दिया गया है।